EXCLUSIVE : OPPO F15s अगले महीने होगा इंडिया में लॉन्च, यह फोन होगा एफ15 का सस्ता वर्ज़न

Join Us icon

OPPO ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार में अपनी ‘एफ सीरीज़’ के तहत OPPO F15 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। 48 मेगापिक्सल क्वॉड रियर कैमरा और 4000एमएएच बैटरी से लैस यह स्मार्टफोन 19,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था जो 8 जीबी रैम सपोर्ट करता है। OPPO F15 की सफलता के बाद अब कंपनी इस फोन का सस्ता वर्ज़न भी लाने की तैयारी कर रही है। 91मोबाइल्स को खबर मिली है कि ओपो कंपनी एफ15 स्मार्टफोन के लाइट वर्ज़न पर काम कर रही है और इस डिवाईस को OPPO F15s नाम के साथ बाजार में उतारा जाएगा।

91मोबाइल्स को इं​डस्टी सोर्स से खबर मिली है कि ओपो इंडिया में OPPO F15s नाम का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है OPPO F15s कंपनी द्वारा जनवरी में लॉन्च किए गए OPPO F15 का ही छोटा वर्ज़न होगा जो थोड़ी हल्की स्पेसिफिकेशन्स के साथ कम कीमत पर बाजार में उतारा जाएगा। ओपो इस नए फोन मॉडल को मार्च महीने में बाजार में उतारेगी। वहीं फोन में स्पेसिफिकेशन्स क्या होगा और यह फोन किस चिपसेट पर रन करेगा, इस जानकारी के लिए अभी इंतजार किया जा रहा है।

OPPO F15

ओपो एफ15 की बात करें तो इस फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बनाया गया है जो 6.4 इंच की वॉटरड्रॉप एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। डिसप्ले की सुरक्षा के लिए कंपनी ने फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया है। इसके अलावा डिवाइस में 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज दी गई है, जिसकी स्टोरेज को 512जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक P70 प्रोसेसर है।

OPPO F15s to launch in india in march specs price

फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इस कैमरा सेटअप के अंदर 48MP का मेन सेंसर मौजूद है। 4-इन-वन-पिक्सल कॉम्बिननेशन टेक्नोलॉजी की मदद से 48 मेगापिक्सल रियर सेंसर इमेज को शर्पनेस देता है। 48MP कैमरा सेंसर में F1.7 अपर्चर दिया गया है। इसके अलाव डिवाइस में 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल मैक्रो लेंस सेंसर है, जिसका अपर्चर F2.25 है। वहीं, डिवाइस में 2 मेगापिक्सल मून लेंस है जो कि F2.4 अपर्चर के साथ आता है। वहीं, इसमें 2 मेगापिक्सल F2.4 पोर्टेट लेंस दिया गया है। कंपनी ने इसके बारे में बेहतरीन क्वालिटी की तस्वीरें कैपचर करने का दावा किया गया है। वहीं, डिवाइस में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

ओप्पो एफ15 के बारे में पांच मिनट के चार्ज में दो घंटे तक के टॉक टाइम देने का दावा है। इसमें VOOC Flash Charge 3.0 के लिए सपोर्ट होगा। डिवाइस में 4,000एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट 3.0 सेंसर के साथ आएगा। इसकी मदद से यूज़र्स फोन की स्क्रीन को 0.32 सेकेंड में अनलॉक कर पाएंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here