
91मोबाइल्स ने पिछले हफ्ते ही सैमसंग के आने वाले स्मार्टफोन Samsung Galaxy M31 की एक्सक्लूसिव स्पेसिफिकेशन्स इंटरनेट पर शेयर की थी। फोन की डिटेल्स बताने के साथ ही हमने कहा था कि सैमसंग इसी महीने के अंत तक सैमसंग गैलेक्सी एम31 स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतार सकती है। वहीं अब हमारी रिपोर्ट पर पुख्ता की मुहर लगाते हुए सैमसंग ने ऑफिशियल कर दिया है कि कंपनी आने वाली 25 फरवरी को अपनी ‘गैलेक्सी एम सीरीज़’ का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M31 इंडियन मार्केट में लॉन्च कर देगी।
Samsung Galaxy M31 की लॉन्च डेट शॉपिंग साइट अमेज़न के जरिये सामने आई है। अमेज़न इंडिया पर सैमसंग गैलेक्सी एम31 का प्रोडक्ट पेज बना दिया गया है जिसपर फोन की लॉन्च 25 फरवरी बताई गई है। इस लिस्टिंग से एक ओर जहां यह साफ हो गया है कि Samsung Galaxy M31 शॉपिंग साइट अमेज़न पर ही बिकेगा वहीं प्रोडक्ट पेज पर फोन की फोटो और कई अहम स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर कर दी गई है। 25 फरवरी को लॉन्च होने के बाद यह फोन किस तारीख से सेल के लिए उपलब्ध होगा, इसके लिए लॉन्च का इंतजार करना होगा।
Samsung Galaxy M31
सबसे पहले फोन की लुक और डिजाईन की बात करें तो बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। डिसप्ले के तीन किनारें जहां पूरी तरह से साईड पैनल्स से मिले हुए हैं वहीं नीचे ओर थोड़ा चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। डिसप्ले के उपरी ओर ‘यू’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच मौजूद है। रियर पैनल की बात करें तो यह Samsung Galaxy M31 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता हैं जो उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। फोन का यह कैमरा सेटअप उल्टे L की शेप में दिया गया है। इस कैमरा सेटअप में चार सेंसर्स के साथ फ्लैश लाईट और सेंसर डिटेल्स भी लिखी गई है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है तथा इसी तरह फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है।
Samsung Galaxy M31 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो स्मार्टफोन को कंपनी द्वारा फुलएचडी+ रेज्ल्यूशन वाली सुपर एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। अमेज़न पर खुलासा हुआ है कि इस डिवाईस के बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया जाएगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी। बता दें कि Samsung Galaxy M30s को भी 6000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था।
इसके साथ ही हमारे सोर्स ने हमें बताया है कि Samsung Galaxy M31 इंडियन मार्केट में दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च होगा जिनमें 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम देखने को मिलेगी। वहीं बाजार में यह डिवाईस 64 जीबी स्टोरेज और 128 जीबी स्टोरेज के दो आप्शन्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। Samsung Galaxy M31 को कंपनी द्वारा एंडरॉयड के लेटेस्ट एडिशन एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया जाएगा जो वनयूआई 2.0 से लैस होगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए सैमसंग गैलेक्सी एम31 में एक्सनॉस 9611 चिपसेट दिया जाएगा।



















