
Oppo को लेकर काफी समय से खबर सामने आ रही है कि कंपनी अपने दो नए फ्लैगशिप फोन Oppo Find X2 और Find X2 Pro को पेश करने वाली है। हाल ही में इस फोन को इंडिया, रशिया और थाईलैंड में सर्टिफिकेशन प्राप्त हो चुका है। वहीं, इस फो को Wi-Fi Alliance सर्टिफिकेशन भी हाल ही में प्राप्त हुआ है। Oppo Find X2 को मॉडल नंबर CPH2023 के साथ Wi-Fi Alliance डाटाबेस पर स्पॉट किया गया है। वहीं, Find X2 Pro को मॉडल नंबर CPH2025 के साथ स्पॉट किया गया है।
इसके अलावा Oppo Find X2 Pro को गीकबेंच पर भी स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग के अनुसार फोन में 12GB रैम और स्नैपड्रैगन 865 SoC के साथ आएगा। Oppo Find X2 (CPH2023) की Wi-Fi Alliance लिस्टिंग के अनुसार डिवाइस डुअल-बैंड Wi-Fi ab/b/g/n/ac स्टैंडर्ड और WPA2 व WPA3 के साथ आएगा। इसके अलावा लिस्टिंग में सामने आया है कि एंडरॉयड 10 सॉफ्टवेर पर कार्य करेगा जो कि कंपनी के कलरओएस स्किन पर आधारित होगा।

Oppo Find X2 और Find X2 Pro को कुछ समय पहले ही ब्यूरो ऑफ इंडिया स्टैंडर्ड (BIS) पर स्पॉट किया गया था। वहीं, वहीं, Oppo ने कुछ समय पहले पुष्टी की थी कि कंपनी थर्ड क्वार्टर में Find X2 को इस साल पेश करेगी। कुछ समय पहले एक लीक सामने आया था कि, जिसके अनुसार फोन में 65 वॉट सुपर VOOC फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। इस हाई-स्पीड वायर्ड चार्जिंग टेक्नोलॉजी है को कंपनी Reno Ace स्मार्टफोन में सबसे पहले जे चुकी है।

हालांकि, बीआईएस डाटाबेस पर सामने आई लिस्टिंग भारत के लॉन्च की गारंटी नहीं देती है, लेकिन, यह बताता है कि फोन वर्तमान में देश में टेस्टिंग पर है और जल्द ही बाजार में डेब्यू कर सकता है। कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, Oppo Find X2 में सोनी की लेटेस्ट इमेज सेंसर टेक्नोलॉजी शामिल होगी। इसमें बेहतर लाइट सेंसिटिविटी और फोकस के लिए बड़ा सेंसर होगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार Find X2 ओपो का 5G स्मार्टफोन होगा। फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अभी तक सामने आए लीक्स के अनुसार कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन को क्वॉलकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 पर लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Fined X2 में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले देखने को मिल सकती है। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि इस फोन में 65वॉट की फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलजी दी जाएगी।




















