
साउथ कोरिया की कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक ने हाल ही में Galaxy S20 सीरीज़ के अंदर एक साथ तीन नए व दमदार स्मार्टफोन फोन्स को लॉन्च किया था। कंपनी की ओर से Samsung Galaxy S20, Galaxy S20+ और Galaxy S20 Ultra को उतारे गए थे। वहीं, अब कंपनी ने पिछले साल पेश की गई S10 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन्स- Galaxy S10, S10+ और S10e की कीमत में कटौती कर दी है।
बता दें कि पिछले साल लॉन्च हुए इन स्मार्टफोन्स के की कीमत में 17 हजार रुपए तक की कटौती की गई है। कम कीमत के साथ यह तीनों फोन कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट हैं। हालांकि, कंपनी की ओर से यह स्पष्ट नहीं है कि फोन की कीमत कुछ समय के लिए कम की गई है या यह प्राइस कट हमेशा के लिए है। आइए आगे इन फोन्स की नई कीमत के बारे में जानते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी S10 की कीमत में कंपनी द्वारा 16,100 रुपए की कटौती की गई है। प्राइस कट के बाद इस फोन को 54,900 रुपए में सेल किया जा रहा है। स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6 इंच का क्वॉड एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल+16 मेगापिक्स+12 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 10 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
कंपनी की वेबसाइट के अनुसार गैलेक्सी S10e की कीमत में 8 हजार रुपए की कटौती की गई है। इस कटौती के बदा फोन को 47,900 रुपए में सेल किया जा रहा है। इससे पहले इस फोन को 55,900 रुपए में बेचा जा रहा था। अगर बात करें इस डिवाइस स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 5.8 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिसप्ले दिया गया है। वहीं, डिवाइस में 6जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल मौजूद है। साथ ही फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको 12-मेगापिक्सल+16 मेगापिक्सल का डुअल रियर और 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
इसके अलावा S10 सीरीज के अंदर आने वाले सबसे फ्लैगशिप गैलेक्सी S10 Plus की कीमत में सबसे ज्यादा 17,100 रुपए की छूट दी जा रही है। प्राइस कट के बाद इसकी कीमत 61,900 रुपए हो गई है। 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आने वाले इस फोन में 6.3 इंच का क्वॉड एचडी+ डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन के रियर में 12 मेगापिक्सल+16 मेगापिक्सल+12 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 10 मेगापिक्सल+8 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा यूनिट मिलता है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 4100mAh की बैटरी दी गई है।


















