Oppo Find X2 लॉन्च से पहले हुआ रिटेल साइट पर स्पॉट, इस कीमत के साथ देगा दस्तक

Join Us icon

Oppo Find X2 इस महीने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस से पहले 22 फरवरी को लॉन्च किया जाना था। लेकिन, कोरोना वायरस के कारण मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (एमडब्लूसी) 2020 का आयोजन रोकना पड़ा। इसलिए ओप्पो फाइंड एक्स2 का लॉन्च अगले महीने मार्च में शिफ्ट किया गया है। हालांकि, फोन के लॉन्च से पहले अब इसे एक रिटेल साइट पर ऑनलाइन स्पॉट किया गया है। फोन के वियतनाम रिटले स्टोर पर लिस्ट होने के बाद डिवाइस की लगभग सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत सामने आ गई है।

हालांकि, Oppo Find X2 फिलहाल इस साइट पर ‘out of stock’ दिखा रहा है। वियतनाम रिटेल स्टोर पर Oppo Find X2 को VND 40,000,000 ( लगभग 1,23,700 रुपए) के साथ लिस्ट किया गया है। वहीं, लिस्टिंग के अनुसार डिवाइस को दो कलर ऑप्शन– Ocean Blue और Blue Sea Night में पेश किय जाएगा।
oppo-find-x2
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें लिस्टिंग के अनुसार Oppo Find X2 को 6.5-इंच AMOLED डिसप्ले और Gorilla Glass 6 प्रोटेक्शन के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा फोन में 8GB रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। वहीं, स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाने का ऑप्शन भी होगा। लिस्टिंग के अनुसार फोन को एंडरॉयड 10 के साथ पेश किया जा सकता है।

कैमरा की बात करें तो Oppo Find X2 के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 48-मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 13-मेगापिक्सल सेकंडरी कैमरा और 8-मेगापिक्सल tertiary लेंस होगा। साथ ही फ्रंट पर 32-मेगापिक्सल कैमरा दिया जाएगा। Oppo Find X2 में पावर बैकअप के लिए 4,065mAh की बैटरी दी जाएगी। इसके साथ ही कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर फोन में, वाई-फाई 802.11 ac, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here