
Reliance Jio ने प्रीपेड ग्रहकों के लिए एक नया और धाकड़ प्लान पेश किया है जो कि 2,121 रुपए का है। इस नए प्लान के साथ कंपनी कई शानदार ऑफर कर रही है। बता दें कि इस रीचार्ज पैक में मिलने वाले फायदे कंपनी द्वारा पेश किए गए 2,020 रुपए वाले प्रीपेड प्लान जैसे ही हैं। 2020 रुपए वाले प्लान को कंपनी ने “2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर” के रूप में पेश किया था, लेकिन अब इसे बंद कर दिया गया है।
2,121 रुपए वाले जियो प्रीपेड रिचार्ज में मिलेंगे ये फायदे
अगर बात करें 2,121 रुपए वाले प्रीपेड रिचार्ज की तो कंपनी इस प्लान में 336 दिनों की वैधता ऑफर कर रही है। इस वैधता के दौरान हर दिन 1.5 जीबी हाई-स्पीड डाटा दिया जाएगा। डाटा के अलावा अगर आप नया प्रीपेड ग्राहक हैं तो आपको को जियो से जियो और लैंडलाइन पर मुफ्त अनलिमिटेड वॉयस कॉल का लाभ मिलेगा।

इसके अलावा नॉन-जियो कॉलिंग के लिए इसमें 12,000 मुफ्त मिनट मिलते हैं। प्लान में 100 एसएमएस प्रति दिन मिलते हैं। इतना ही नहीं इस प्लान में Jio एप्लिकेशन जैसे JioTV, JioCinema और JioNews का मुफ्त एक्सेस भी मिलता है।
जियो ने की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट पर 2,121 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान को लिस्ट कर दिया है। वहीं, एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने 2,121 रुपए के प्लान को लॉन्च करने के साथ Jio ने 2,020 रुपए के रीचार्ज प्लान को बंद कर दिया है।

गौरतलब है कि 2,020 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान भी प्रति दिन 1.5 जीबी हाई-स्पीड डाटा, अनलिमिटेड फ्री जियो से जियो और लैंडलाइन कॉल का फायदा देता था, लेकिन इसमें 365 दिनों की वैधता मिलती थी।
बता दें कि कुछ समय पहले Netflix के स्पीड इंडेक्स में सामने आया था जियो फाइबर की औसत स्पीड 3.63 एमबीपीएस दर्ज की गई है और इसी स्पीड के साथ कंपनी ने पहले स्थान पर अपनी पोजिशन बनाई है। इस बार कंपनी ने आंकड़ों के मामले में एयरटेल और स्पेट्रा जैसी ब्रॉडबैंड प्रावइडर कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है।


















