लॉन्च से पहले ही सामने आई OPPO Reno 3 Pro की कैमरा डिटेल, फोन में होंगे 2 सेल्फी और 4 रियर कैमरे

Join Us icon

OPPO कंपनी आने वाली 2 मार्च को इंडिया में अपनी ‘रेनो सीरीज़’ का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन OPPO Reno 3 Pro लॉन्च करेगी। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर रेनो 3 प्रो का प्रोडक्ट पेज भी बनाया जा चुका है जहां फोन की फोटो के साथ ही कई अहम स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स का खुलासा कर दिया गया है। OPPO Reno 3 Pro कंपनी का हाईएंड फोन होगा जो पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा। फ्लिपकार्ट के साथ ही कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी ओपो रेनो 3 प्रो को लिस्ट कर दिया है जहां फोन की लुक, डिजाईन व प्रोसेसर इत्यादि को शेयर किया जा चुका है। वहीं अब लॉन्च से पहले ही ओपो ने OPPO Reno 3 Pro की कैमरा डिटेल को भी ऑफिशियल कर दिया है।

कैमरे का कमाल

OPPO Reno 3 Pro को कंपनी की ओर से 6 कैमरा सेंसर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के फ्रंट पैनल पर जहां 2 सेल्फी कैमरे होंगे वहीं बैक पैनल पर 4 रियर कैमरा सेंसर दिए जाएंगे। शुरूआत करें अगर फ्रंट कैमरे की तो ओपो के इस फोन में 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही यह फोन 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर सपोर्ट करेगा जो एक डेफ्थ सेंसर होगा। Reno 3 Pro का सेल्फी कैमरा अल्ट्रा नाईट मोड से लैस होगा।

OPPO Reno 3 Pro 44mp dual selfie 64mp quad rear camera details revealed specs price sale 2 march india launch

ओपो रेनो 3 प्रो के रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो यहां 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस सपोर्ट करेगा। OPPO Reno 3 Pro का रियर कैमरा सेटअप बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप ​में दिया जाएगा। जिसमें एलईडी लाईट शामिल रहेगी।

लुक व डिजाईन

OPPO Reno 3 Pro की लुक और डिजाईन की बात करें तो यह स्मार्टफोन डुअल पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च होगा। यह फोन बेजल लेस डिजाईन पर बना होगा जिसके तीन किनारें तो पूरी तरह बॉडी पार्ट से मिले होंगे वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया जाएगा। फोन डिसप्ले के उपरी बाईं ओर दो होल बने हुए हैं और इन्हीं फोन के दो सेल्फी कैमरे फिट है। फोन के रियर पैनल उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है। इस कैमरा सेटअप में ही कैमरा सेंसर डिटेल भी लिखी हुई है। रेनो 3 प्रो के बैक पैनल पर नीचे की ओर OPPO की ब्रांडिंग लगी हुई है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर के साथ ही पावर बटन दिया गया है। वहीं OPPO Reno 3 Pro के नीचले पैनल पर बीच में यूएसबी पोर्ट मौजूद है जिसके दाईं ओर स्पीकर और बाईं ओर 3.5एमएम जैक दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन्स

OPPO Reno 3 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की शुरूआत फोन के फोटोग्राफी सेग्मेंट से ही करें तो यह फोन डुअल पंच-होल यानि कि दो सेल्फी कैमरे सपोर्ट करेगा। फोन के फ्रंट पैनल पर प्राइमरी सेल्फी कैमरा सेंसर जहां 44 मेगापिक्सल का दिया जाएगा वहीं दूसरा सेल्फी कैमरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का होगा। ओपो के अनुसार रेनो 3 प्रो का फ्रंट कैमरा Binocular Bokeh Effect से लैस होगा जो शार्प सेल्फी कैप्चर करेगा। वहीं इस फोन में 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें : Realme 6 Pro में होगा स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट, डुअल पंच-होल और 64एमपी क्वॉड कैमरा, 5 मार्च को होगा इंडिया में लॉन्च

OPPO Reno 3 Pro इंडिया में 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ ही फोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। हालांकि इस बात को भी दरकिनार नहीं किया जा सकता है कि ओपो इस फोन को एक से ज्यादा रैम व स्टोरेज वेरिएंट्स में उतार सकती है। Reno 3 Pro को चीन में एंडरॉयड 10 आधारित कलर ओएस 7 पर लॉन्च किया गया है जो 2.4 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर रन करता है। इंडिया में भी इसी चिपसेट की उम्मीद कर सकते हैं।

OPPO Reno 3 Pro 44mp dual selfie 64mp quad rear camera details revealed specs price sale 2 march india launch

ओपो रेनो 3 प्रो डुअल सिम फोन होगा जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करेगा। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। वहीं ओपो ने बताया है कि यह स्मार्टफोन 30W VOOC फ्लैश चार्ज 4.0 तकनीक सपोर्ट करेगी। आशा है कि इस फोन में 4000एमएएच से बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी। कीमत की बात करें तो हमें उम्मीद है कि OPPO Reno 3 Pro की शुरूआती कीमत इंडिया में 32,000 रुपये के करीब होगी। कंपनी ने साफ कर दिया है कि इंडिया में यह फोन Aurora Blue, Midnight Black और Sky White कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here