
Huawei के अपकमिंग P40 सीरीज से जुड़े लीक्स काफी समय से सामने आ रहे हैं। इस सीरीज में लाइट वेरिएटं जैसे Huawei P40 Lite और P40 Lite E को कंपनी द्वारा ऑफिशियल लॉन्च कर दिया गया है। वहीं, अब कंपनी जल्द P40 सीरीज के फ्लैगशिप डिवाइस को भी लॉन्च करने की प्लानिंग में लगी हुई है। कंपनी इस सीरीज में Huawei P40 और Huawei P40 Pro लॉन्च कर सकती है। लेकिन, लॉन्च से पहले यूएस बेस्ड टेक पोर्टल पर दिखा Huawei P40 को स्पॉट किया गया है।
बता दें कि हुआवे पी40 स्मार्टफोन सीरीज की लॉन्च डेट 26 मार्च रखी गई है, इस दिन पेरिस में स्मार्टफोन्स लॉन्च किए जाएंगे। वहीं, अब अगर बात करें पी40 की तो यूएस बेस्ड Digital Trends ने दावा किया है कि उन्हें Huawei P40 स्मार्टफोन्स हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस मिला।
रिपोर्ट के अनुसार Huawei P40 रियर कैमरा मॉड्यूल पिछले लीक्स जैसा ही लग रहा है। पब्लिकेशन की ओर से शेयर की गई तस्वीरों में फोन की ग्लास बॉडी ब्लू फिनिश के साथ दिखाई दी है। वहीं, इसका फ्रेम थोड़ा मोटा है।
इतना ही नहीं हुवावे के पिछले फ्लैगशिप में 4,500mAh तक की बैटरी दी गई है और नया डिवाइस बेहतर बैकअप के साथ फास्ट चार्ज सपॉर्ट भी ऑफर कर सकता है। कंपनी इस स्मार्टफोन को 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश कर सकती है। इससे पहले लीक रिपोर्ट में सामने आया था कि Huawei P40 Pro स्मार्टफोन 6.5 से 6.7 इंच की स्क्रीन में आ सकता है। अब तक सामने आई रिपोर्ट के अनुसार Huawei P40 में एक प्लैट डिसप्ले होगा। दूसरी ओर P40 Pro में सैमसंग के स्टाइल का कर्व्ड डिसप्ले होगा।
Huawei P40 Lite E
अगर बात करें Huawei P40 Lite E की तो इसमें 1560 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.39 इंच की एलसीडी आईपीएस एचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को एंडरॉयड 9 पाई आधारित ईएमयूआई 9.1 पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ हुआवई के ही किरीन 710एफ चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली जी51 जीपीयू मौजूद है।
हुआवई ने इस नए स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर एक ही वेरिएंट में लिस्ट किया है जिसमें 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Huawei P40 Lite E ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर मौजूद है।


















