12GB रैम, 48MP कैमरा और 4200 mAh बैटरी के साथ धूम मचाने आया Oppo Find X2, 5G की ताकत के साथ हैं ये फीचर्स

Join Us icon

Oppo Find X2 सीरीज को आज कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस सीरीज के अंदर ओप्पो फाइंड एक्स2 और फाइंड एक्स2 प्रो को पेश किया है। ओप्पो फ्लैगशिप सीरीज़ को बार्सिलोना में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2020) में लॉन्च किया जाना था, लेकिन दुनियाभर में कोहराम मचा रहे कोरोनावायस के डर से एमडब्ल्यूसी को रद्द कर दिया गया है। इसलिए अब Oppo अपने दोनों फ्लैगशिप को ऑनलाइन इवेंट के जरिए लॉन्च किया है। आइए इस पोस्ट में बात करते हैं ओप्पो फाइंड एक्स 2 के डिजाइन स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की।

शानदार डिसप्ले

ओप्पो फाइंड एक्स2 जून 2018 में लॉन्च किए गए फाइंड एक्स का अपग्रेड मॉडल है। नए स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ HDR10+ डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा ओप्पो फोन 3K रिज़ॉल्यूशन पैनल और इसकी स्क्रीन 67.8-डिग्री कर्व्ड एंगल के साथ आती है। इतना ही नहीं इसमें 1,200 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गामुट सपोर्ट होगा। फोन में 6.7-इंच की एमोलेड डिसप्ले कोर्निंग गोरिल्ला गालस 6 वाला पैनल है।
find-x2-display

डिजाइन

अगर बात करें ओप्पो फाइंड एक्स 2 के डिजाइन की तो दिखने में यह बिल्कुल फाइंड एक्स 2 प्रो की तरह ही है। इस डिवाइस के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसके अलावा फोन में ग्लॉसी रियर पैनल के साथ मिरर फिनिशिंग दी गई है। वहीं, बॉटम में टाइप सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल व स्लिम स्लॉट का ऑप्शन मौजूद है। वहीं, फ्रंट में बाईं ओर उपर की तरह होल-पंच है, जिसमें सेल्फी कैमरा मौजूद है।
oppo-find-x2

oppo-find-x2-pro
दमदार कैमरा

अगर बात करें फोन के दमदार कैमरा की तो इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है। बैक में मौजूद कैमरा सिस्टम में एक 48MP वाइड एंगल कैमरा सोनी IMX586 सेंसर है, जिसका अपर्चर f/1.7 है। वहीं, अल्ट्रा नाइट मोड 3.0 12MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा सोनि IMX708 सेंसर है, जिसका अपर्चर f/2.2 है। इसके अलावा फोन में 13MP का टेलीफोटो कैमरा है, जिसका अपर्चर f/2.4 है। वहीं, फ्रंट में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 32MP का सेल्फी कैमरा है।
find-x2-camera
स्पेसिफिकेशन्स

फोन में 12GB रैम के साथ 256GB की स्टोरेज दी गई है। हालांकि, इसकी स्टोरेज को अलग से बढ़ाया नहीं जा सकेगा। वहीं, फोन में पावर बैकअप के लिए सुपर फास्ट 65 वॉट चार्जिंग आउटपुट सपोर्ट करने वाली 4,200 एमएएच क्षमता की बैटरी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी शामिल है। साथ ही प्रोसेसिंग के लिए फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है। इतना ही नहीं
oppo-find-x2
कीमत और सेल

ओप्पो फाइंड एक्स2 को कंपनी ने Black (Ceramic) और Ocean (Glass) कलर ऑप्शन में पेश किया है। वहीं, डिवाइस की कीमत 999 euro (लगभग 84,000 रुपए) है। लॉन्च इवेंट में कंपनी ने घोषणा की है कि डिवाइस की सेल मई की शुरुआत में की जाएगी। हालांकि, किसी डेट का जिक्र कंपनी ने नहीं किया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here