
Samsung को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चा थी कि कंपनी 16 मार्च को भारतीय बाजार में अपनी ‘गैलेक्सी एम’ सीरीज़ का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जो सैमसंग Galaxy M21 नाम के साथ मार्केट में एंट्री लेगा। इस फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया गया था जहां फोन की 6,000एमएएच वाली बड़ी बैटरी व ट्रिपल रियर कैमरे जैसी कई स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली थी। फोन की पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स देखते हुए सैमसंग फैन्स व इंडियन यूजर इस फोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब यह इंतजार थोड़ा और लंबा हो गया है। Samsung Galaxy M21 आज लॉन्च नहीं हो रहा है बल्कि यह तारीख दो दिन आगे खिसककर 18 मार्च हो गई है।
Samsung Galaxy M21 की लॉन्च डेट में बदलाव किया गया है। यह फोन पहले जहां आज यानि 16 मार्च की दोपहर 12 बजे इंडिया में लॉन्च होना था वहीं अब कंपनी की ओर से फोन की लॉन्च डेट आगे बढ़ा दी गई है। सैमसंग ने गैलेक्सी एम21 की लॉन्च डेट के बदलाव करते हुए इसे 16 मार्च से आगे बढ़ाकर 18 मार्च कर दिया है। कंपनी ने हालांकि इस बदलाव की वजह को नहीं बताया है, सिर्फ सैमसंग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तथा शॉपिंग साइट अमेज़न पर फोन की प्रोडक्ट पेज को अपडेट करते हुए 18 मार्च की दोपहर 12 बजे Samsung Galaxy M21 को लॉन्च किए जाने की जानकारी दी है।
Samsung Galaxy M21 डिजाईन
सामने आए फोन के टीज़र पोस्टर में फोन के फ्रंट पैनल को दिखाया गया है। इस पोस्टर में फोटो के साथ ही फोन का नाम और 16 मार्च की लॉन्च डेट की जानकारी दी गई है। फोन की लुक और डिजाईन की बात करें तो गैलेक्सी एम21 को ‘यू’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नाच पर बना दिखाया गया है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस दिखाए गए हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट मौजूद है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। फोन का बायां पैनल क्लिन है ऐसे में यहां सिम स्लॉट होने की उम्मीद की जा सकती है।
Presenting the newest monster in town, #SamsungM21 #WattaMonster! Packed with a great 48MP Triple Rear Camera, gigantic 6000mAh battery and a stunning sAMOLED Display, it’s here to wow you! #GalaxyM21
Launching on 18th March, 12 noon. Get notified: https://t.co/ciz7n8vOv6 pic.twitter.com/Otr63rzxHo— Samsung India (@SamsungIndia) March 14, 2020
Samsung Galaxy M21 की बात करें तो यह फोन आने वाली 16 मार्च को इंडियन मार्केट में उतारा जाएगा। इन दिन सैमसंग किसी लॉन्च ईवेंट का आयोजन नहीं करेगी बल्कि कोरोना वायरस के चलते ऑनलाईन लाईव स्ट्रीमिंग के जरिये ही गैलेक्सी एम21 का सॉफ्ट लॉन्च करेगी। 91मोबाइल्स को मिली जानकारी के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी एम21 लॉन्च होने के बाद एक ही दिन से ऑनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
Samsung Galaxy M21 स्पेसिफिकेशन्स
गैलेक्सी एम21 को लेकर कहा जा रहा है कि इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स सैमसंग के गैलेक्सी एम30एस स्मार्टफोन जैसी होगी। गैलेक्सी एम30एस की बात करें तो इसमें 6.4-इंच सुपर ऐमोलेड फुल एचडी+ डिसप्ले वॉटरड्रॉप नॉच के साथ फोन में सैमसंग Exynos 9611 चिसेट है। इसके अलावा फोन में 6GB रैम और 128GB की स्टोरेज दी गई है। स्टोेरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 9.0 पाई के साथ कस्टम वन UI 2.0 स्किन पर कार्य करता है।

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy M30s में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 5MP डेप्थ सेंसर है। इसके अलावा फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा वीडियो कॉलिंग के लिए भी है। कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर फोन में डुअल 4G VoLTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, GPS + GLONASS, और यूएसबी टाइप-सी के साथ Galaxy M21 स्मार्टफोन में 6,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दिए जाने की बात भी सामने आई है।


















