32GB स्टोरेज के साथ आएगा Samsung Galaxy M01, कम कीमत में कर सकता है एंट्री

Join Us icon

साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग अपनी ‘M’ सीरीज के अंदर कई नए स्मार्टफोन पेश करने की योजना बना रही है। वहीं, कुछ दिन पहले गीकबेंच पर ‘एम’ सीरीज का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M01 स्पॉट हुआ था। इस फोन को बेंचमार्किंग वेबसाइट पर नया फोन मॉडल नंबर SM-M015G के साथ गीकबेंच पर देखा गया था। वहीं, अब इस डिवाइस की और नई जानकारी सामने आई है।

दरअसल, SamMobile की एक दूसरी रिपोर्ट में सामने आया है कि सैमसंग गैलेक्सी एम01 32 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, कंपनी फोन को तीन कलर ऑप्शन ब्लैक, ब्लू और रेड में पेश करेगी। इतना ही नहीं एक रिपोर्ट के अनुसार फोन में स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट दिया जा सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार कथित सैमसंग गैलेक्सी M01 भारत, श्रीलंका, रूस और नेपाल जैसे देश में लॉन्च करने के लिए बनाया जा रहा है। इससे पहले गीगबेंच लिस्टिंग पर इस नए फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स सामने आई थीं। हालांकि, इस नए फोन पर कंपनी की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: Samsung फैन्स के लिए खुशखबरी, Samsung Galaxy M30 अब ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी होगा सेल के लिए उपलब्ध

samsung-galaxy-m01-geekbench

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार SM-M015G मॉडल नंबर वाले इस फोन के अंदर 3 जीबी रैम दी होगी। इसके अलावा कथित सैमसंग गैलेक्सी एम01 को एंडरॉयड 10 के साथ लिस्ट किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि ऑपरेटिंग सिस्टम वनयूआई कस्टम स्किन के साथ आएगा। इसके अलावा लिस्टिंग में मदरबोर्ड को ‘ference QC_Reference_Phone’ के रूप में लिस्ट किया गया है।

बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर सैमसंग फोन को आठ कोर वाले एआरएम क्वालकॉम चिप के साथ स्पॉट किया गया है, जिसकी बेस फ्रीक्वेंसी 2.02 गीगाहर्ट्ज़ है। वहीं, SM-M015G को सिंगल-कोर टेस्ट में 856 स्कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,327 स्कोर मिला है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S20+ रिव्यू: प्रीमियम डिजाइन, शानदार कैमरा और दमदार परफॉर्मेंस लेकिन थोड़ा महंगा

बता दें कि सैमसंग 18 मार्च को अपनी ‘गैलेक्सी एम’ सीरीज़ का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जो सैमसंग Galaxy M21 नाम के साथ मार्केट में एंट्री लेगा। इस फोन के लॉन्च से पहले कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया था जहां फोन की 6,000एमएएच वाली बड़ी बैटरी व ट्रिपल रियर कैमरे जैसी कई स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली थी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here