OPPO फोन पर भी पड़ी GST की मार, इतने महेंगे हुए स्मार्टफोन

Join Us icon

चीन की मोबाइल फोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने 1 अप्रैल 2020 यानी आज से अपने स्मार्टफोन्स की कीमतों में वृद्धि कर दी है। कंपनी ने यह निर्णय भारत सरकार द्वारा जीएसटी दर को 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत करने के बाद लिया है। इसके अलावा शाओमी और वीवो ने भी अपने फोन की कीमत बढ़ा दी हैं।

वहीं, 91mobiles को रिटेल सोर्स द्वारा जानकारी मिली है कि OPPO ने अपने कुछ फोन की कीमतों में 2,000 रुपए तक की वृद्धि की है। इन मॉडलों में ओप्पो ए 5 2020, ओप्पो एफ 15, ओप्पो रेनो 2 और रेनो 3 प्रो शामिल हैं। इस न्यूज को लिखते समय, नई कीमतें फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों पर दिखाई नहीं दे रहीं थीं। लेकिन ऑफलाइन स्टोर पर इन फोन्स को नई कीमत के साथ सेल किया जा रहा है।

oppo-price-hike-list

जैसा कि आप ऊपर दी गई टेबल में देख सकते हैं, मिड-रेंज मॉडल की कीमतें 2,000 रुपए तक बढ़ गई हैं। रेनो 3 प्रो को पहले 29,990 रुपए में बेचा जा रहा था। वहीं, अब इसकी कीमत 31,990 रुपए होगी। ओप्पो F15 8GB रैम मॉडल पहले 20,000 रुपए में बिक रहा था जो कि अब 21,990 रुपए बेचा जाएगा।
oppo-logo
इसी तरह, Oppo A9 2020 के 4 जीबी वेरिएंट अब 1,000 रुपए महंगा हो गया है। बता दें कि ओप्पो के अपकमिंग फोन्स की कीमत में जीएसटी की नई दर को लगाकर पेश किया जाएगा। ओप्पो ही नहीं बल्कि दूसरी कंपनियों को भी अपने फोन की कीमत महंगी करनी पड़ेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here