
सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL और प्राइवेट कंपनी Vodafone Idea ने अपने नेटवर्क ऑपरेटर नाम में बदलाव कर लिया है। यह सुनकर आपको भी हैरानी हो रही होगी कि आखिर कंपनियों ने ऐसा क्यूं किया है। दरअसल, पूरे विश्व में फैली कोरोना जैसी महामारी के प्रति यूजर्स को जागरूक करने के लिए कंपनियों ने अपने नेटवर्क नाम में बदलाव किया है।
इस समय में Covid-19 को लेकर सभी चिंतित नजर आ रह हैं। इसी को देखते हुए टेलिकॉम कंपनिया अपने स्तर पर कोशिश कर रही हैं। इस तरीके से वह यूजर्स को घर में बैठने के प्रति जगरुक कर रही हैं। फिलहाल कोरोना वायरस संक्रमण का कोई इलाज नहीं और सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग से ही इस बिमारी को हराया जा सकती है।

नए नेटवर्क का नाम
कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए बीएसएनएल यूजर्स को मोबाइल स्क्रीन पर BSNL Mobile की जगह अब ‘BSNL Stay at Home’ दिखाई दे रहा है। वहीं, दूरी ओर वोडाफोन नेटवर्क का नाम फोन की स्क्रीन पर ‘Vodafone-Be Safe’ से शो कर रहा है।

बढ़ाई वैधता
इतना ही नहीं दोनों ही कंपनियों ने अन्य टेलीकॉम कंपनियों की तरह एक अहम कदम उठाया है। लॉकडाउन पीरियड में किसी यूजर को रिचार्ज को लेकर परेशान न होना पड़े इसलिए कंपनियों ने यूजर्स के प्रीपेड प्लान के वैधता को बढ़ा दिाया है। बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी को 20 अप्रैल 2020 तक बढ़ा दिया है। इसके साथ ही कंपनी सभी सब्सक्राइबर्स को 10 रुपये का टॉक टाइम भी ऑफर कर रही है। वहीं, दूसरी ओर वोडाफोन-आइडिया ने अपने प्रीपेड प्लान की वैधता को 17 अप्रैल तक बढ़ा दिया है और फ्री टॉक टाइम दे रही है।
बता दें कि चीन के वुहान में नवंबर 2019 से को कोरोना संक्रमण की शुरूआत हुई थी। वहीं, आज इस वायरस की चपेट में चीन समेत पूरा विश्व आ चुका है। इस खतरनाक वायरस को देखते हुए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे भारत में 21 दिनों की बंदी की घोषणा की है। यानी 14 अप्रैल तक पूरा इंडिया लॉकडाउन रहेगा।


















