4,500mAh बैटरी और 6 कैमरे वाला Poco X2 फिर हुआ महंगा, जानें नया प्राइस

Join Us icon

इंडिया में लॉन्च होने के करीब तीन महीने के अंदर ही पोको एक्स 2 की कीमत में तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है। Poco X2 तीन स्टोरेज वेरिएंट में आता है। लेकिन, इस बार कंपनी ने डिवाइस के दो वेरिएंट की कीमत ही बढ़ाई है। नई कीमत के साथ फोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बेचा जा रहा है। POCO X2 की कीमत सबसे पहले जीएसटी दर बढ़ने की वजह से बढ़ी थी। इसके बाद कंपनी ने मई में फोन का दाम 1,000 रुपए तक बढ़ाया था। वहीं, इस बार डिवाइस को 500 रुपए महंगा कर दिया गया है।

POCO X2 के 6GB + 64GB स्टोरेज मॉडल और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत में 500 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। इसके बाद दोनों मॉडल की नई कीमत क्रमश: 17,499 रुपएव व 18,499 रुपए हो गई है। वहीं, इस डिवाइस के टॉप-एंड वेरिएंट 8GB + 256GB की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह वेरिएंट अभी भी 20,999 पर ही सेल किया जा रहा है। हालांकि, खबर लिखते समय तीनों ही वेरिएंट खरीदने के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध नहीं थे।
poco-x2-price-hike
स्पेसिफिकेशन्स

POCO X2 को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 × 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67-इंच की फुलएचडी+ डुअल पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। पोको ने अपने इस फोन को 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन पर पेश किया है जो शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देती है। वहीं डिसप्ले की सुरक्षा के लिए फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। POCO X2 का बैक पैनल भी गोरिल्ला ग्लास कोटेड है।

POCO X2 को कंपनी की ओर से क्वॉड रियर कैमरे से लैस किया गया है वहीं साथ ही यह डिवाईस डुअल पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन में कुल 6 कैमरा सेंसर दिए गए हैं जिनमें 4 रियर कैमरे तथा 2 सेल्फी कैमरे शामिल है। सबसे पहले फ्रंट कैमरा सेटअप की बात करें तो यह डिसप्ले के उपरी दाईं ओर पंच-होल में फिट है। POCO X2 का प्राइमरी सेल्फी कैमरा सेंसर 20 मेगापिक्सल का है तथा सेकेंडरी सेल्फी कैमरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का दिया गया है। पोको एक्स2 के रियर कैमरा सेटअप पर चलें तो यहां फ्लैश लाईट के साथ चार कैमरा सेंसर दिए गए हैं। यह फोन 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX686 सेंसर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मेक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मौजूद है।

पोको एक्स2 एंडरॉयड 10 पर पेश हुआ है जो मीयूआई 11 से लैस है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 618 जीपीयू सपोर्ट करता है। POCO X2 डुअल सिम फोन है जो 4जी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट बटन दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 4,500एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जो 27वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here