
Huawei ने अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक नया मोबाइल लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन ‘पी स्मार्ट’ सीरीज़ में जोड़ा गया है जिसने Huawei P Smart S नाम के साथ बाजार में एंट्री ली है। बड़ी डिसप्ले के साथ ही यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो लुक में तो आर्कषक है ही तथा साथ ही स्पेसिफिकेशन्स के मामले में भी शानदार है। हुआवई ने अपने इस फोन को फिलहाल इटली में लॉन्च किया है जो आने वाले दिनों में अन्य बाजारों में भी सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है।
Huawei P Smart S
हुआवई पी स्मार्ट एस के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है तथा फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.17 प्रतिशत का है। यह डिवाईस 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3 इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। हुआवई ने अपने इस फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है।

हुआवई पी स्मार्ट एस को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया है जो ईएमयूआई 10.1 पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ हुआवई का ही 12एनएम तकनीक पर बना किरीन 710एफ चिपसेट दिया गया है। पी स्मार्ट एस स्मार्टफोन Huawei AppGallery के साथ लॉन्च हुआ है जो Google apps और services सपोर्ट नहीं करता है। यह भी पढ़ें : 7040एमएएच बैटरी और 10.4-इंच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ Samsung का पावरफुल टैबलेट डिवाईस Galaxy Tab S6 Lite
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Huawei P Smart S ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए हुआवई पी स्मार्ट एस में एफ/2.0 अचर्पर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Huawei P Smart S डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक के साथ ही फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए इस डिवाईस में यूएसबी टाईप सी पोर्ट के साथ 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : OnePlus इंडिया में 2 जुलाई को पेश करेगा सस्ता Smart TV, Xaiomi-Realme के उड़ेंगे होश
Huawei P Smart S को इटली में 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। यह फोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। इस फोन को 249.90 यूरो में लॉन्च किया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार 21,000 रुपये के करीब है। इटली में हुआवई पी स्मार्ट एस को Breathing Crystal और Midnight Black कलर में खरीदा जा सकेगा।


















