
Huawei ने हाल ही में अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक नया मोबाइल Huawei P Smart S पेश किया है। यह फोन फिलहाल इटली में लॉन्च किया है जो आने वाले दिनों में अन्य बाजारों में भी सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है। वहीं अब चर्चा सामने आ रही है कि हुआवई जल्द ही ग्लोबल मार्केट में एक और नया फोन उतारने जा रही है जिसे Huawei Enjoy 20 Plus नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। खबर है कि यह फोन 24 जून को लॉन्च होगा।
Huawei Enjoy 20 Plus से जुड़ी यह जानकारी चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो के जरिये सामने आई है। इस वेबसाइट पर एक पोस्ट में दावा किया गया है कि हुआवई कंपनी आने वाली 24 जून को अपनी होम मार्केट यानि चीन में ‘एन्जॉय सीरीज़’ का नया फोन लॉन्च करेगी जिसका नाम हुआवई एन्जॉय 20 प्लस होगा। यह फोन कंपनी की ओर से मिड बजट में उतारा जाएगा।
Huawei Enjoy 20 Plus
हुआवई एन्जॉय 20 प्लस की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के मुताबिक यह फोन 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली आईपीएस एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन का स्क्रीन साईज़ तो सामने नहीं आया है लेकिन यह जरूर कहा गया है कि Huawei Enjoy 20 Plus की स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी और 180Hz टच सैंपलिंग रेट पर काम करेगी। यह भी पढ़ें : Xiaomi Redmi 9 हुआ लॉन्च, इस सस्ते फोन में है 5020एमएएच बैटरी, 4जीबी रैम और क्वॉड रियर कैमरा
Huawei Enjoy 20 Plus में प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक का 7एनएम तकनीक पर बना डायमनसिटी 800 चिपसेट देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि यह चिपसेट 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करने की क्षमता रखता है। लीक के अनुसार यह फोन दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा जिनमें 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम शामिल रहेगी। ये दोनों ही वेरिएंट्स 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेंगे।

फोटोग्राफी के लिए हुआवई एन्जॉय 20 प्लस में ट्रिपल रियर कैमरा दिए जाने की बात लीक में कही गई है। बताया गया है कि फोन के बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी आईएमएक्स586 सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही हुआवई मोबाइल में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर देखने को मिल सकता है। वहीं Huawei Enjoy 20 Plus को 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 8 जीबी रैम के साथ Samsung Galaxy M51 वेबसाइट पर लिस्ट, जानें कब होगा लॉन्च
Huawei Enjoy 20 Plus को लेकर बताया गया है कि यह फोन पावर बैकअप के लिए 4,200एमएएच की बैटरी सपोर्ट करेगा जो 22.5वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी। वहीं फोन के फ्रंट डिजाईन कैसा होगा इसपर सशंय कायम है। लीक के अनुसार हुआवई एन्जॉय 20 प्लस के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 20,000 रुपये तथा 8 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 23,000 रुपये के करीब होगी।





















