
साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग ने कुछ समय पहले Galaxy A01 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। यह गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज अभी तक का सबसे सस्ता फोन है। वहीं, अब सैममोबाइल की रिपोर्ट के सामने आई है, जिसके अनुसार कंपनी गैलेक्सी A01 स्मार्टफोन का भी सस्ता वेरियंट लाने की तैयारी कर रही है। इतना ही नहीं सैमसंग का यह फोन रिमूवबल बैटरी के साथ आएगा। माना जा रहा है कि सैमसंग के इस फोन का नाम गैलेक्सी A01e हो सकता है जो कि हाल ही में बेंचमार्किंग साइट पर स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट हुआ था।
बता दें कि हाल ही में सैमसंग के इस स्मार्टफोन को मॉडल नंबर SM-A013F के साथ गीकबेंच पर देखा गया था। हालांकि, बेंचमार्किंग साइट पर फोन के नाम का जिक्र नहीं है। लेकिन, माना जा रहा है कि मॉडल नंबर SM-A013F वाला फोन सैमसंग गैलेक्सी A01e होगा। वहीं, Galaxy A01 का मॉडल नंबर SM-A015F मॉडल नंबर के साथ आया था। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy M01 और OPPO A12 की टक्कर में क्या चीनी कंपनी फिर निकलेगी आगे, देखें यह रिपोर्ट
इसके अलावा लिस्टिंग से जानकारी मिली थी कि हैंडसेट एंडरॉयड 10 पर आधारित वन यूआई पर कार्य करेगा। इसके अलावा फोन मीडियाटेक MT6739 प्रोसेसर के साथ आएगा। हालांकि, यह प्रोसेसर तीन साल पुराना है। कंपनी ने इसे साल 2017 में पेश किया गया था। इसके अलावा गैलेक्सी ए01ई में 1 जीबी रैम भी दी जा सकती है। गीकबेंच पर गैलेक्सी ए01ई का सिंगल कोर स्कोर 542 प्वाइंट्स मिला है और फोन का मल्टी-कोर स्कोर 1,468 प्वांइट्स है।
इसके अलावा इस फोन के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि फोन को लेकर आने वाले समय में और भी कई लीक व जानकारी सामने आएगी। हो सकता है कि आने वाले समय में कंपनी द्वारा इस फोन को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा हो। इसे भी पढ़ें: 8 जीबी रैम के साथ Samsung Galaxy M51 वेबसाइट पर लिस्ट, जानें कब होगा लॉन्च
Samsung Galaxy A01 की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें Samsung Galaxy A01 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की तो इसमें 720 x 1520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.7-इंच की आईपीएस एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले है। यह फोन एंडरॉयड 10 आधारित वनयूआई 2.0 पर पेश किया गया था जो आक्टाकोर प्रोसेसर पर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को 2 जीबी रैम मैमोरी पर उतारा गया है जो 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Samsung Galaxy A01 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इसी तरह फोन में पावर बैकअप के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।





















