धांसू डिजाइन के साथ आ रहा नया Poco फोन, 20-25 दिन में होगा लॉन्च

Join Us icon

पिछले महीने Poco F2 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। यह फोन चीन में लॉन्च हो चुके Redmi K30 Pro का ही रिब्रांडेड वर्जन है। साथ ही काफी समय से जानकारी सामने आ रही है कि कंपनी अपनी पोको ब्रैंडिंग के तहत और नया स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। इस फोन को कंपनी Poco M2 Pro के नाम से पेश कर सकती है। अब तक कई सर्टिफिकेशन साइट पर यह फोन देखा जा चुका है। वहीं, अब , पोको इंडिया के जनरल मैनेजर सी मनमोहन ने घोषणा की है कि आने वाला 20-25 दिनों में नया पोको फोन इंडिया में लॉन्च किया जाएगा।

मनमोहन ने एचटी टेक को को दिए इनटरव्यू में कहा “हम निश्चित रूप से जल्द ही एक नया फोन लॉन्च करने जा रहे हैं … हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि फोन को अलग-अलग प्राइस कैटगरी में पेश किया जाएगा। हालांकि, POCO इंडिया के जीएम ने लॉन्च डेट और फोन के नाम का खुलासा नहीं किया है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi, Oppo और Poco के इन स्मार्टफोन्स को मिलेगा Android 11 Beta अपडेट, देखें पूरी लिस्ट

उम्मीद की जा रही है कि इंडिया में POCO F2 Pro को लॉन्च किया जा सकता है क्योंकि यह एकमात्र POCO फोन है जिसे अभी तक इंडिया में लॉन्च नहीं किया गया है। पोको एफ2 प्रो से पहले इंडिया में पोको एफ1 और पोको एक्स2 को लॉन्च किया जा चुका है। कहा जा रहा है कि पोको एफ2 प्रो की टक्कर OnePlus, OPPO और Xiaomi जैसे ब्रांडों के फ्लैगशिप फोन्स से होगी।

याद दिला दें कि यूरोप में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस POCO F2 प्रो को EUR 499 (लगभग 40,700 रुपए) में पेश हुआ था। इससे हमें लगता है कि फोन संभावित रूप से 40,000 रुपए की कीमत के आस-पास लॉन्च किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: 12 जीबी रैम और डुअल सेल्फी के साथ Realme X3 की स्पेसिफिकेशन्स आई सामने, स्नैपड्रैगन 855+ पर करेगा रन
POCO F2 Pro

पोको एफ2 प्रो की बात करें तो कंपनी ने 6.67-इंच का फुल-एचडी+ (1080×2400 पिक्सल) डिसप्ले दिया है जो कि पॉप-अप डिज़ाइन के साथ आता है। डिसप्ले 92.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ दी गई है। साथ ही फोन में 180 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट है। इसके अलावा स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 865 5जी प्रोसेसर से लैस है। साथ ही फोन में 6GB रैम और 8GB रैम के साथ 128GB व 256GB की स्टोरेज दी हई है।

फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 64 मेगापिक्सल सोनी IMX686 प्राइमरी सेंसर OIS, 5 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस (3cm ~ 7cm ऑटोफोक्स मैक्रो), 13 मेगापिक्सल 123-डिग्री अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर है। वहीं, फ्रंट पर 20 मेगापिक्सल सेल्फी शूटर 120fps स्लो-मोशनल वीडियो सपोर्ट के साथ दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4700mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है जो 30 रैप चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है। कंपनी के अनुसार 63 मिनट में फोन फुल चार्ज हो जाएगा।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here