60x जूम के साथ 25 जून को इंडिया में लॉन्च होगा Realme X3 SuperZoom, इस फोन पर क्या है आपकी राय

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Realme ने पिछले महीने यूरोप में अपने नए फोन Realme X3 SuperZoom को लॉन्च किया था। वहीं, इस डिवाइस के इंडिया में आने की जानकारी कंपनी काफी पहले ही दे चुकी थी। लेकिन, आज ऑफिशियल तौर पर फोन की लॉन्च डेट का खुलासा भी कर दिया गया है। रियलमी अपनी एक्स सीरीज को आगे बढ़ाते हुए 25 जून को रियलमी एक्स3 सुपर जूम को ताकतवर कैमरे के साथ बाजार में पेश करेगी। इतना नहीं इस डिवाइस के साथ Realme X3 को भी लॉन्च किया जाएगा जो कि पहले कभी किसी मार्केट में लॉन्च नहीं हुआ है।

ऐसे देखें लॉन्च इवेंट

कंपनी ने रियलमी एक्स3 और रियलमी एक्स3 सुपर जूम को एक ऑनलाइन इवेंट के द्वारा लॉन्च किया जाएगा। 25 जून को दोपहर 12:30 बजे डिवाइस के लॉन्च इवेंट को कंपनी के Twitter, Facebook और YouTube यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकता है। कोरोना वायरस के कारण सभी कंपनियां अपने प्रोडक्ट लॉन्च लाइव स्ट्रीम द्वारा करने पर मजबूर हैं। इसे भी पढ़ें: रियलमी लॉन्च कर सकती है सस्ता स्मार्टफोन Realme C11, सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट

Realme X3

रियलमी एक्स3 की बात करें तो लीक के मुताबिक यह स्मार्टफोन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड 6.6 इंच की फुलएचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करेगा जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। यह स्क्रीन भी डुअल पंच-होल होगी, यानि फोन में दो सेल्फी कैमरा दिए जाएंगे। लीक की मानें तो ये दो फ्रंट कैमरा सेंसर 16 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल के होंगे।

लीक के अनुसार Realme X3 स्मार्टफोन तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। फोन के बेस वेरिएंट में जहां 6 जीबी रैम मैमोरी दी जाएगी वहीं दूसरे वेरिएंट में 8 जीबी रैम व सबसे बड़े वेरिएंट में 12 जीबी रैम मैमोरी देखने को मिलेगी। वहीं फोन को 64 जीबी, 128 जीबी तथा 256 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा। लीक की मानें तो रियलमी एक्स3 क्वॉलकॉम के पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855प्लस पर लॉन्च किया जाएगा।
realme-x3-india-launch-on-25-june
Realme X3 SuperZoom

रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 6.6-इंच फुल एचडी+ एलसीडी डिसप्ले पंच-होल कटआउट के साथ दी गई है। इसके अलावा फो में 2.5D गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन और 480 निट्स ब्राइटनेस है। वहीं, फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला डिसप्ले है। साथ ही फोन में पिछले साल के फ्लैगशिप प्रोसेसर 2.9GHz क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ SoC है। इसे भी पढ़ें: गूगल पर दिखा रियलमी का आगामी 5G फोन Realme X50t, 6 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट पर होगा लॉन्च

Realme का कहना है कि X3 SuperZoom स्नैपड्रैगन 855+ के साथ आने वाला सबसे पावरफुल फोन है जो इस समय मार्केट में है। स्मार्टफोन को लिक्विड कूलिंग के साथ पेश किया गया है जो कि गेमिंग के दौरान आपके फोन को गर्म होने से बचाएगी।

कैमरा सेगमेंट की बात करें तो Realme X3 SuperZoom’s में क्वाड कैमरा सपोर्ट दिया गया है, जिसमें पेरिस्कोप लेंस 5x ऑप्टिकल जूम और 60x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। वहीं, कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 64MP मेन सेंसर, 8MP वाइड-एंगल लेंस, 8MP पेरिस्कोप लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा है। वहीं, डिवाइस का मेन कैमरा नए Starry मोड फीचर से लैस है।

इसी तरह Realme X3 SuperZoom डुअल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के फ्रंट पैनल पर मौजूद पंच होल में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी वाइड-एंगल लेंस दिया गया है। हैंडसेट एंडरॉयड 10-बेस्ड रियलमी यूआई पर कार्य करते हैं। साथ ही फोन में पावर बैकअप के लिए 4,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here