
Realme ने जून महीने में भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए ‘रियलमी एक्स3’ सीरीज़ को पेश किया था। इस सीरीज़ के तहत Realme X3 SuperZoom और Realme X3 स्मार्टफोन लॉन्च हुए थे। ये दोनों ही स्मार्टफोन हाईएंड डिवाईस है जिन्हें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट के साथ फ्लैगशिप सेग्मेंट में उतारा गया था। रियलमी एक्स3 सीरीज़ के सफलता के बाद अब खबर आ रही है कि कंपनी इस सीरीज़ के एक और नए फोन पर काम कर रही है जिसे Realme X3 Pro नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा।
Realme X3 Pro को लेकर कंपनी ने हालांकि अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन रियलमी का एक नया डिवाईस चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है। यह लिस्टिंग कल यानि 6 अगस्त की है जहां फोन को RMX2083 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में फोन के नाम का खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो बेंचमार्किग साइट पर सर्टिफाइड हुआ है यह फोन रियलमी एक्स सीरीज़ में ही Realme X3 Pro नाम के साथ जोड़ा जाएगा।

यह होगा स्पेसिफिकेशन्स
गीकबेंच पर रियलमी फोन की कई अहम डिटेल्स सामने आ गई है। लिस्टिंग से पता चला है कि RMX2083 मॉडल नंबर वाला यह फोन एंडरॉयड 10 पर पेश किया जाएगा जिसके साथ फोन में 1.78गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टा-कोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। गीकबेंच पर मदरबोर्ड की जगह msmnile लिखा गया है जो क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट का कोडनेम है। लिस्टिंग में साफ हो गया है कि कथित Realme X3 Pro भी सीरीज़ के मौजूदा दोनों फोन्स की तरह स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट पर ही लॉन्च होगा।
बेंचमार्किंग साइट पर रियलमी के इस फोन को 8 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है। बहरहाल इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि कंपनी अपने इस फोन को एक से अधिक वेरिएंट्स में ही लॉन्च करेगी। वहीं बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो सिंगल-कोर में इस फोन को 786 प्वाइंट्स दिए गए हैं। इसी तरह कथित Realme X3 Pro स्मार्टफोन को मल्टी-कोर में 2556 स्कोर प्राप्त हुआ है।
Realme X3 सीरीज़ की कीमत
भारत में लॉन्च हो चुकी रियलमी एक्स3 सीरीज़ की बात करें तो Realme X3 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 24,999 रुपये तथा 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 25,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसी तरह Realme X3 SuperZoom ने भी दो वेरिएंट्स में एंट्री ली है। फोन का पहला वेरिएंट 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 27,999 रुपये है तथा फोन के सबसे बड़े 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 32,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। रियलमी एक्स3 सीरीज़ फोंस को Glacier Blue और Arctic White कलर में खरीदा जा सकता है।
Realme X3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)
Realme X3 SuperZoom की डिटेल्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)




















