
Samsung ने पिछले साल दुनिया का पहला Rotating Triple Camera फोन टेक जगत के सामने पेश किया था जिसका नाम Samsung Galaxy A80 था। शानदार डिजाईन और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स वाला यह फोन इंडिया में भी लॉन्च हुआ था जिसे 47,990 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया था। अनूठी तकनीक से लैस यह स्मार्टफोन अब अपने लॉन्च प्राइस से 26,000 रुपये कम कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है, जो सैमसंग फैन्स के साथ ही स्मार्टफोन यूजर्स के लिए भी इस फोन को खरीदने का एक बेहतरीन मौका है।
Samsung Galaxy A80 को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर इस भारी डिस्काउंट के साथ सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। 47,990 रुपये में लॉन्च हुए इस फोन की कीमत अप्रैल महीने में 6,000 रुपये कम होकर 41,990 रुपये हो गई थी। वहीं अब फ्लिपकार्ट पर आयोजित सेल में कंपनी इस फोन को सीधे 20,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इस भारी छूट के साथ सैमसंग गैलेक्सी ए80 महज़ 21,990 रुपये की कीमत पर खरीद के लिए उपलब्ध है।

यह है फोन की खासियत
सुनने में बेशक अजीब लगे लेकिन Samsung Galaxy A80 का रियर कैमरा और सेल्फी कैमरा एक ही है। सैमसंग ने अपने इस नए फोन को रोटेटिंग स्लाईडर पैनल पर बनाया है। फोन के बैक पैनल पर मौजूद रियर कैमरा सेटअप पर तीन कैमरा सेंसर मौजूद है। सेल्फी की कमांड देने पर यही स्लाईडर पैनल उपर की ओर उठता है और फोन बॉडी से बाहर निकलता है। पैनल उपर उठने के बाद पूरा रियर कैमरा सेटअप फ्लिप यानि रोटेट हो जाता है तथा सभी कैमरा सेंसर तथा फ्लैश लाईट आगे की ओर हो जाते हैं। और इसी तरह फोन का रियर कैमरा सेल्फी कैमरा बन जाता है।
पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy A80 को 1080 X 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7-इंच की बड़ी फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया गया है जो इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है। सैमसंग गैलेक्सी ए80 एंडरॉयड 9 पाई के साथ आक्टा-कोर प्रोसेसर व क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट पर रन करता है। सैमसंग की ओर से इस फोन को 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। सैमसंग की ओर से Galaxy A80 को घोस्ट वाईट, ऐंजल गोल्ड और फैंटम ब्लैक कलर वेरिएंट में टेक मंच पर पेश किया गया है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के रोटेटिंग स्लाईडर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है। इस कैमरा सेटअप में फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही Samsung Galaxy A80 में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का 3डी डेफ्थ सेंसिंग लेंस मौजूद है। गैलेक्सी ए80 एक 4जी फोन है जो बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन सुपर फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 3,700एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।


















