Moto G9 Plus की कीमत हुई लीक, जल्द कर सकता है एंट्री

Join Us icon

Motorola ने इस साल मई महीने की शुरूआत में भारतीय बाजार में अपनी ‘मोटो जी8’ सीरीज़ को बढ़ाते हुए Moto G8 Power Lite स्मार्टफोन लॉन्च किया था। Moto G8 Power Lite की सबसे बड़ी यूएसपी फोन की 5,000एमएएच बैटरी है जिसके साथ ट्रिपल कैमरा व आर्कषक डिजाइन आता है। वहीं, अब सामने आई जानकारी के अनुसार कंपनी मोटो जी8 सीरीज के बाद मोटो जी9 सीरीज को पेश करने की तैयारी कर रही है। दरअसल, Moto G9 Plus की कीमत के बारे में जानकारी सामने आई, जिससे इस बात की आशंका लगाई जाने लगी है कि कंपनी मोटो जी9 सीरीज को लेकर तैयारी कर रही है।

इंडियन टिप्सटर Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) ने ट्विट कर Moto G9 Plus की कीमत के बारे में जानकारी दी है, जिसमें फोन के रैम व स्टोरेज की जानकारी भी सामने आई है। ट्विट में शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार मोटो जी9 प्लस के 4GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €227.15 (लगभग 19000 रुपए) होगी। साथ ही फोन डुअल-सिम सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: 48MP कैमरा वाला Motorola One Vision Plus हुआ लॉन्च, ये है प्राइस

हालांकि, इस ट्विट में कीमत, रैम व स्टोरेज के अलावा कोई और जानकारी नहीं दी गई है। इस सीरीज के बारे में यह नई और पहली जानकारी है। लेकिन, उम्मीद की जा सकती है कि Moto G9 सीरीज के अंदर और भी फोन पेश किए जाएंगे, जिनकी लीक जल्द सामने आएगी।

Moto G8 Plus की स्पेसिफिकेशन्स

उम्मीद की जा रही है कि मोटो जी9 प्लस कंपनी द्वारा पेश किए जा चुके मोटो जी8 प्लस का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। अगर बात करें मोटो जी8 प्लस की तो इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2280 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और नॉच यू आकार का है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 655 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दी गई है। वहीं, 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। इसे भी पढ़ें: 5000mAh बैटरी, 6GB रैम और 6 कैमरे के साथ Moto G 5G Plus ने मारी एंट्री, जानें क्या है प्राइस

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Moto G8 Plus क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया
गया है।इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप में 16 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और एक मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग
के लिए Moto G8 Plus 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Moto G8 Plus डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ फोन के बैक पैनल पर जहां फिजिकल फिंरगप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए Moto G8 Plus में 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here