48MP कैमरा वाला Motorola One Vision Plus हुआ लॉन्च, ये है प्राइस

Join Us icon

लेनोवो अधिकृत कंपनी मोटोरोला ने अपने नए फोन Motorola One Vision Plus को मिडल-ईस्ट में लॉन्च क दिया गया है। यह फोन डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स के मामले में बिल्कुल Moto G8 Plus की तरह ही है। Moto G8 Plus को इंडिया में पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। आइए आगे जानते हैं डॉट नॉच डिसप्ले के साथ पेश किए गए मोटो के इस नए फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में सबकुछ।

कीमत

Motorola One Vision Plus को AED 699 (लगभग 14,400 रुपए) में पेश किया है। फोन मिडल-ईस्ट में Crystal Pink और Cosmic Blue कलर ऑप्शन में आया है। हालांकि, यह फोन इंडिया में लॉन्च नहीं होगा क्योंकि पहले से भारतीय बाजार में Moto G8 Plus मौजूद है। इसे भी पढ़ें: Motorola One Fusion Plus की कीमत बढ़ी, पिछले महीने ही हुआ था लॉन्च, जानें क्या है नया प्राइस

स्पेसिफिकेशन्स

इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2280 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और नॉच यू आकार का है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 655 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दी गई है। वहीं, 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। इसे भी पढ़ें: Motorola One Fusion Plus या Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max, देखें दोनों में से कौन है बेस्ट

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Motorola One Vision Plus क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप में 16 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और एक मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Motorola One Vision Plus 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Moto के इस फोन में डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ फोन के बैक पैनल पर जहां फिजिकल फिंरगप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए हैंडसेट में 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here