
पिछले माह सैमसंग ने भारत में अपना पहला 6जीबी रैम वाला स्मार्टफोन गैलेक्सी सी9 प्रो लॉन्च किया था। उसी वक्त कंपनी ने जानकारी दी थी कि फरवरी में यह फोन सेल के लिए भारत में उपलब्ध होगा और आज से कंपनी की आॅफिशियल वेबसाइट पर सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो को प्री-आर्डर किया जा सकता है। वहीं इस बात की भी जानकारी दी गई है कि इसकी डिलीवरी 24 फरवरी तक होगी।
नोकिया 8 का कॉन्सेप्ट वीडियो आया सामने, देखें कैसा होगा यह फोन
सैगंसग गैलेक्सी सी9 प्रो को सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर सेल के लिए लिस्ट किया गया है जहां इसकी कीमत 36,900 रुपये है। इसके अलावा आप टाटा क्लिक से भी खरीद सकते हैं।

गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध इस स्मार्टफोन को 12 फरवरी तक आॅर्डर कर सकते है, जिसके बाद इसकी बुकिंग बंद कर दी जाएगी। फोन की सेल के साथ ही कंपनी की ओर से सी9 प्रो पर 12 महीने के लिए वनटाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी दी जा रही है।
सैमसंग गैलेक्सी एस8 में होगी गैलेक्सी नोट 7 के बराबर की बैटरी
गौरतलब है यह भारत में ब्रिकी के लिए उपलब्ध होने वाला यह सैमसंग का पहला 6जीबी रैम से लैस स्मार्टफोन है। इसके स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो इसमें 1080×1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की फुल एचडी डिसप्ले दी गई है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट के साथ 64बिट 1.98गीगाहट्र्ज क्वॉडकोर प्रोसेसर पर कार्य करता है।

एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो आधारित इस फोन में 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल के रियर कैमरा के साथ 16-मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा दिया गया है। डुअल सिम सपोर्ट वाले इस एलटीई फोन में जहां वाईफाई व ब्लूटूथ शामिल है वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो की प्री-बुकिंग के लिए यहां क्लिक करें।



















