सैमसंग गैलेक्सी एस8 में होगी गैलेक्सी नोट 7 के बराबर की बैटरी

Join Us icon

सैमसंग गैलेक्सी एस8 लगातार मोबाइल बाजार में चर्चा ​का विषय बना हुआ है। हाल ही में कोरियन कंपनी के हाईएंड डिवाइस गैलेक्सी एस8 की वीडियो सामने आई थी जिसमें इस स्मार्टफोन को 360डिग्री एंगल से दिखाया गया था। वहीं अब गैलेक्सी एस8 की बैटरी को लेकर खुलासा हुआ है जिसके अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 3,500एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इतने ही बैटरी गैलेक्सी नोट 7 में भी दी गई थी।

नोकिया 8 का कॉन्सेप्ट वीडियो आया सामने, देखें कैसा होगा यह फोन

द इन्वेस्टर की रिपोर्ट ने सैमसंग गैलेक्सी एस8 की बैटरी का खुलासा किया है। इसके मुताबिक सैमसंग के दोनों वेरिएंट्स में 3,000एमएएच और 3,500एमएएच की बैटरी हो सकती है। रिपोर्ट में गैलेक्सी एस8 को दो स्क्रीन वेरिएंट के बताया गया है। एक में जहां 5.7-इंच की डिसप्ले होगी वहीं दूसरी में 6.2-इंच का डिसप्ले साईज़ होगा।

samsung-note-7-fire-1

गैलेक्सी एस8 के 6.2-इंच डिसप्ले वाले मॉडल में 3,500एमएएच पावर वाली बैटरी होगी तथा 5.7-इंच डिसप्ले वाले मॉडल में पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी उपलब्ध होगी। आपको बता दें कि गैलक्सी नोट 7 में बैटरी की खराबी की वजह से कंपनी को भारी नुकसान उठाना पड़ा था तथा इससे कंपनी की छवि भी खराब हुई थी। ऐसे में इस बा​त को नकारा नहीं जा सकता कि सैमसंग अपने आगामी हाईएंड डिवाइस में कोई कोताही नहीं बरतना चाहेगी।

नोकिया ने शुरू किया ‘एन’ सीरीज़ के फोन का प्रोडक्शन, जल्द लॉन्च हो सकते हैं एन95 और एन73

जानकारी के अनुसार गैलेक्सी एस 8 की बैटरी के लिए सैमसंग ने चीनी कंपनी एटीएल से बैटरी के लिए गठबंधन किया है। हालांकि गैलेक्सी नोट 7 का हश्र देखने के बाद इस बार यह कोरियन कंपनी बैटरी को लेकर काफी सजग है।