सस्ता iPhone 12 4G मॉडल साल 2021 की शुरुआत में हो सकता है लॉन्च, होंगी ये खूबियां

Join Us icon

Apple को इस साल के अंत में चार iPhone 12 मॉडल लॉन्च करने की उम्मीद की जा रही है जो सभी कथित तौर पर 5G का सपोर्ट के साथ आएगा। वहीं, 5G सपोर्ट के कारण इन iPhones को सामान्य से अधिक कीमत के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। अब एक नई Wedbush सिक्योरिटी रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल 2021 की शुरुआत में सस्ती कीमत के साथ iPhone 12 के 4G वेरिएंट को लॉन्च कर सकता है। फर्म, जिसने शुरू में रिपोर्ट किया था कि क्यूपर्टिनो-आधारित कंपनी अपने आईफोन 12 के 4 जी और 5 जी वेरिएंट को एक साथ पेश करेगी। लेकिन, हाल में एशिया सप्लाई चेन चेक की जानकारी आने के बाद अब अपनी भविष्यवाणी को संशोधित कर दिया है।

बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट में सामने आया है कि 4जी केवल iPhone 12 मॉडल को अगले साल फरवरी के आसपास पेश किया जा सकता है। यह साफ है कि यह वेरिएंट 5G iPhone 12 मॉडल से सस्ता होगा। Wedbush सिक्योरिटीज के विश्लेषक डैनियल इवेस ने भविष्यवाणी की है कि एप्पल के 4जी आईफोन की कीमत 800 डॉलर (लगभग 60,000 रुपए) के आस-पास हो सकती है। इसे भी पढ़ें: अब चीन नहीं चेन्नई का होगा पूरी दुनिया में बोलबाला, इंडिया में बनेगा Apple iPhone 11, होगा कम कीमत वाला

वहीं, Apple के कुछ 5G iPhone 12 मॉडल की कीमत 1,000 डॉलर (लगभग 75,000 रुपए) से कम हो सकती है, जबकि अन्य की कीमत iPhone 11 Pro के समान हो सकती है। कुछ रिपोर्ट से पता चलता है कि कोरोना महामारी के कारण इस साल के Apple iPhone लॉन्च को सितंबर से अक्टूबर तक स्थगित कर दिया गया है।

बता दें कि Apple CFO Luca Maestri ने कुछ दिन पहले साफ किया था iPhone 11 सीरीज़ पिछले सितंबर में लॉन्च हुई थी, लेकिन इस साल की लेटेस्ट सीरीज़ में थोड़ी देरी होगी। हालांकि, Maestri ने कोई विशेष जानकारी नहीं दी है कि नए आईफोन के लॉन्चिंग में देरी का क्या कारण है। लेकिन, आईफोन प्रोडक्शन में देरी की इसकी एक विशेष वजह बताई जा रही है। इसे भी पढ़ें: Apple ला रहा ‘छोटा’ iPhone, लॉन्च से पहले डिजाइन आया सामने

दूसरी ओर कहा जा रहा है कि एप्पल सितंबर में अपनी नई लाइनअप का खुलासा करने के लिए एक इवेंट आयोजित करे और उपलब्धता को अक्टूबर के लिए टाल दे। कुछ ऐसा ही कंपनी ने iPhone X और iPhone XR के साथ किया था। प्रोडक्शन में समस्या के चलते नए आईफोन 12 सीरीज को कुछ समय बाद उपलब्ध कराया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here