
टेक जगत की दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी एप्पल के फोन्स अपने डिजाइन, लुक और क्वालिटी को लेकर जाने जाते हैं। वहीं, अब कंपनी की नई सीरीज यानी iPhone 12 को लेकर लोगों में काफी बेसब्री देखी जा रही है। हाल ही में एक खबर सामने आई थी कि कंपनी नई सीरीज के अंदर जल्द ही नया iPhone 12 लॉन्च करने वाली है। लेकिन, अब एक और नई रिपोर्ट सामने आई है, जिससे आईफोन 12 का इंतजार कर रहे फैन्स को झटका लग सकता है। दरअसल, इस सीरीज से जुड़ी नई लीक ट्रेंडफोर्स की वेबसाइट पर सामने आई है, जिसके अनुसार कंपनी अपनी 2020 लाइनअप को बिना ऐक्सेसरीज के लॉन्च करेगी। इतना ही नहीं इस सीरीज के डिवाइस मौजूदा iPhone 11 सीरीज से महंगे होंगे।
रिपोर्ट के अनुसार एप्पल आईफोन 12 सीरीज से अंदर आने वाले स्मार्टफोन्स के रिटेल बॉक्स में चार्जर नहीं दिया जाएगा। आईफोन 12 सीरीज के बिना ऐक्सेसरीज के आने की जानकारी पहले भी कई बार सामने आ चुकी है। हालांकि, ऑफिशियल तौर पर इस बात को लेकर कोई पुष्टी नहीं हुई है। कुछ रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी आईफोन 12 सीरीज के लिए अलग से 20 वॉट का चार्जर खरीदने के लिए ऑफर करेगी। इसे भी पढ़ें: 5 Apple एक्सेसरीज जिनकी कीमत है Xiaomi-Realme के स्मार्टफोन से भी महंगी

कीमत
आईफोन के बिना ऐक्सेसरिज के आने के अलावा रिपोर्ट में चार अपेक्षित iPhone 12 मॉडल की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी दी गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार कंपनी नई सीरीज के अंदर iPhone 12, iPhone 12 Max, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max तो पेश करेगी। वहीं, iPhone 12 की कीमत $699 (लगभग 51,200 रुपए) और 749 डॉलर (लगभग 54,800 रुपए) के बीच हो सकती है, iPhone 12 Max की कीमत $ 799 (लगभग 58,500 रुपए) और 849 डॉलर (लगभग 62,200 रुपए) के बीच हो सकती है।
iPhone 12 Pro की कीमत कहीं $ 1,049 (लगभग 76,800 रुपए) और $ 1,099 (लगभग 80,500 रुपए) के बीच हो सकती है और अंत में, iPhone 12 Pro Max की कीमत $ 1,149 (लगभग 84,100 रुपए) से $ 1,199 (लगभग 87,800 रुपए) की बीच हो सकती है।

iPhone 12 सीरीज के महंगे होने की अटकलें पहले से ही की जा रही थी क्योंकि इसमें 5G कनेक्टिविटी के साथ और भी कई खास फीचर देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, एप्पल ने कहा है कि वह आईफोन 12 सीरीज की कीमतों को कम रखने की कोशिश करेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
रिपोर्ट में iPhone 12 सीरीज के स्मार्टफ़ोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी सामने आई है। सीरीज के सभी मॉडल्स को AMOLED डिसप्ले, A14 SoC औ और फेस आईडी के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा iPhone 12 और iPhone 12 Max को 4GB LPDDR4X रैम और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है। इन फोन के कैमरा सेटअप में दो 12-मेगापिक्सेल के सेंसर शामिल होंगे। iPhone 12 प्रो और iPhone 12 प्रो मैक्स में 6GB LPDDR4X रैम के साथ आने की उम्मीद है। इसमें तीन 12-मेगापिक्सल सेंसर वाले ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है।





















