
OPPO ने इंडिया में अपनी ‘एफ सीरीज़’ दो नए स्मार्टफोन OPPO F17 और OPPO F17 Pro लॉन्च किए हैं। ओपो एफ17 प्रो को जहां कंपनी ने साल 2020 का सबसे स्लीम फोन कहा है वहीं ओपो एफ17 को भी शानदार लुक और स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च किया है। कंपनी की ओर से एफ17 प्रो को एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 22,900 रुपये है। ओपो एफ17 प्रो की सेल जहां आने वाली 7 सितंबर से शुरू हो जाएगी वहीं ओपो ने एफ17 की कीमत को अभी पर्दे में रखा है। चलिये जानते हैं क्या खास है OPPO F17 में।
लुक व डिजाईन
OPPO F17 को कंपनी की ओर से 2.5डी कर्व्ड डिजाईन पर लॉन्च किया गया है। फ्रंट पैनल के तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में ‘यू’ शेप वाली नॉच दी गई है। फोन के बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप लगा है जो स्क्वायर शेप में फिट है। ओपो एफ17 को Navy Blue, Classic Silver और Dynamic Orange कलर में लॉन्च किया गया है।

फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स
OPPO F17 को कंपनी की ओर से 6.44 इंच की फुलएचडी वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की स्क्रीन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है। इस फोन को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो कलरओएस 7.2 के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए ओपो एफ17 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 610 जीपीयू सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें : 8 जीबी रैम और 6 कैमरे के साथ लॉन्च हुआ बेहद ही स्टाईलिश और पावरफुल फोन OPPO F17 Pro
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो OPPO F17 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेस, 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस और 2 मेगापिक्सल का रेट्रो लेंस सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

OPPO F17 को कंपनी की ओर से दो रैम वेरिएंट्स में पेश किया गया है जिसमें बेस वेरिएंट में 6 जीबी रैम तथा बड़े वेरिएंट में 8 जीबी रैम मौजूद है। ये दोनों ही वेरिएंट 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। ओपो एफ17 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए ओपो एफ17 स्मार्टफोन भी 30वॉट VOOC फ्लैश चार्ज 4.0 टेक्नोलॉजी से लैस बैटरी सपोर्ट करता है।


















