Huawei Enjoy 20 और Enjoy 20 Plus लॉन्च, पॉप-अप कैमरे के साथ है 8 जीबी रैम, बड़ी बैटरी और 5G प्रोसेसर

Join Us icon

Huawei ने टेक मंच पर अपनी ‘एन्जॉय सीरीज़’ को बढ़ाते हुए कल दो नए स्मार्टफोन पेश किए हैं जिन्हें Huawei Enjoy 20 और Enjoy 20 Plus नाम के साथ लॉन्च किया गया है। ये दोनों ही मोबाइल कंपनी के 5G स्मार्टफोन हैं जिन्होंने फिलहाल हुआवई की होम मार्केट यानि चीन में एंट्री ली है। पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ शानदार लुक और ताकतवर बैटरी इन फोंस की खूबी हैं। हुआवई अपने इन नए डिवाईसेज को इंडिया में लॉन्च करेगी या नहीं इस बारे में अभी पुष्टि नहीं की जा सकती है।

वेरिएंट्स व कीमत

Huawei Enjoy 20 को चीनी बाजार में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है और इसकी कीमत 1699 युआन यानि तकरीबन 30,000 रुपये है। इसी तरह फोन के बड़े वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 1899 युआन यानि तकरीबन 33,500 रुपये है। इस फोन को Black, Green, Gold और Blue-Pink Gradient कलर में खरीदा जा सकेगा।

Huawei Enjoy 20 Plus 5g smartphone launched 5000mah battery Dimensity 720g SoC

इसी तरह Huawei Enjoy 20 Plus ने भी चीनी मार्केट में दो वेरिएंट्स में एंट्री ली है। फोन के बेस वेरिंएट में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है तथा इसकी कीमत PRM 2299 यानि भारतीय करंसी अनुसार 40,600 रुपये के करीब है। इसी तरह फोन के बड़ा वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है और इस वेरिएंट की कीमत PRM 2499 यानि तकरीबन 44,000 रुपये है। हुआवई के ये दोनों ही फोन 10 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

Huawei Enjoy 20 Plus

हुआवई एन्जॉय 20 प्लस की बात पहले करें तो यह स्मार्टफोन 6.63 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कंपनी ने अपने फोन को पूरी तरह से बेजल लेस रखा है जो सेल्फी कैमरे के लिए पॉप-अप सेटअप सपोर्ट करता है। एन्जॉय 20 प्लस में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का डायमनसिटी 720 चिपसेट दिया गया है जो 5जी कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है।

Huawei Enjoy 20 Plus 5g smartphone launched 5000mah battery Dimensity 720g SoC

Huawei Enjoy 20 Plus ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अपन कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 40वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,200एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

Huawei Enjoy 20

हुआवई एन्जॉय 20 की बात करें तो यह फोन 6.6 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। सीरीज़ का छोटा मॉडल होने के चलते हुआवई ने इस फोन को वॉटरड्रॉप नॉच के साथ बाजार में उतारा है। एन्जॉय 20 स्मार्टफोन भी प्रोसेसिंग के लिए आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 5जी कनेक्टिविटी से लैस मीडियाटेक का डायमनसिटी 720 चिपसेट सपोर्ट करता है।

Huawei Enjoy 20 Plus 5g smartphone launched 5000mah battery Dimensity 720g SoC

फोटोग्राफी के लिए Huawei Enjoy 20 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जो एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिकसल का प्राइमरी सेंसर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर भी मौजूद है। इसी तरह हुआवई का यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here