POCO X3 की हुई इंडिया में एंट्री, जाने किस दिन होगा लॉन्च और क्या होगी कीमत

Join Us icon

लगातार लीक्स में शुमार रहने के बाद आखिरकार पोको इंडिया ने अपने आगामी स्मार्टफोन POCO X3 की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि कंपनी आने वाली 22 सितंबर को अपना नया स्मार्टफोन पोको एक्स3 भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। बता दें कि यह स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में पहले ही पेश किया जा चुका है लिहाजा फोन की स्पेसिफिकेशन्स पर कोई पर्दा नहीं है। वहीं लीक्स की मानें तो पोको एक्स3 इंडिया में 19,999 रुपये तक की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा।

POCO X3 के लॉन्च की जानकारी देने के साथ ही कंपनी ने फोन की फोटो को भी शेयर कर दिया है। पोको ने बताया है कि कंपनी आने वाली 22 सितंबर को एक ऑनलाईन ईवेंट का आयोजन करेगी जो दोपहर के 12 बजे शुरू होगा। इस ईवेंट का लाईव प्रसारण किया जाएगा जिसे कंपनी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा। पोको एक्स3 का प्रोडक्ट पेज शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी लाईव हो गया है, जो दर्शाता है कि POCO X3 की सेल फ्लिपकार्ट पर ही होगी।

POCO X3

अंर्तराष्ट्रीय बाजार में यह फोन 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ था लेकिन गूगल प्ले कंसोल पर यह फोन 8 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह फोन इंडियन मार्केट में 8 जीबी रैम पर लॉन्च होगा। वहीं लॉन्च डेट की जानकारी देने के साथ ही पोको ने बता दिया है कि यह फोन क्वॉलकॉम के सबसे तेज 4जी चिपसेट माने जाने वाले स्नैपड्रैगन 732G पर रन करेगा। लीक के मुताबिक यह फोन इंडिया में 20 हजार रुपये से कम कीमत पर ही सेल के लिए उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें : OnePlus 7T Pro की कीमत में हुई सीधे 4,000 रुपये की कटौती, जानें क्या है नया प्राइस

पोको एक्स3 की बात करें तो ग्लोबल मार्केट में यह फोन 6.67-इंच फुल एचडी+ डॉट डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ है। डिसप्ले 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ पेश की गई है, जिसका टच सेंपलिंग रेट 240 है। यह फोन एंडरॉयड 10 आधारित MIUI 12 पर पेश किया गया है जो 2.3गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732G चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रिनो 618 जीपीयू दिया गया है।

poco x3 india launch on 22 september confirm sale on flipkart

POCO X3 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें अपर्चर f/1.73 के साथ 64MP Sony IMX 682 सेंसर मौजूद। इसके अलावा फोन में अपर्चर f/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का 119 डिग्री अल्ट्रावाइड सेंसर, अपर्चर f/2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और अपर्चर f/2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह फोन 33 वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,160mAh की बैटरी सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here