
सैमसंग के एक नए फोन को मॉडल नंबर SM-A025F के साथ बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। फोन को लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह Galaxy A02 होगा जो कि गैलेक्सी ए01 के अपग्रेडेड वेरिएंट के रूप में लॉन्च किया जाएगा। दोनों ही फोन के मॉडल नंबर एक जैसे फॉर्मेट में हैं। वहीं, गीकबेंच पर गैलेक्सी ए02 को सिंगल-कोर में 757 और मल्टी-कोर में 3,904 प्वाइंट हासिल हुए हैं। इसके अलावा गीकबेंच पर Samsung Galaxy A02 के कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी सामने आई है।
लिस्टिंग के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए02 एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ OneUI कस्टम स्किन पर कार्य करेगा। वहीं, फोन में 2GB रैम होगी। इतना ही नहीं हैंडसेट को लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट से लैस होगा। गीकबेंट पर मिले स्कोर से कयास लगए जा रहे हैं कि फोन में स्नैपड्रैगन 450 होगा। इसके अलावा Galaxy A02 में ग्राफिक्स के लिए Adreno 506 GPU दिया जाएगा। हालांकि, फिलहाल Samsung SM-A025F के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: 20MP सेल्फी कैमरे वाले Samsung Galaxy A31 फिर हुआ सस्ता, ये है नई कीमत

Samsung Galaxy A01
Samsung Galaxy A01 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें तो इस फोन को 720 x 1520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.7-इंच की आईपीएस एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 10 आधारित वनयूआई 2.0 पर पेश हुआ है जो आक्टाकोर प्रोसेसर पर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को 2 जीबी रैम मैमोरी पर उतारा गया है जो 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71 हुए और भी सस्ते, जानें अब कितना है इन पावरफुल फोन का प्राइस
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Samsung Galaxy A01 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इसी तरह फोन में पावर बैकअप के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।



















