
OPPO ने हाल ही में अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपना एक नया OPPO A93 नाम के साथ पेश किया है। यह फोन फिलहाल वियतनाम की मार्केट में लॉन्च हुआ है जिसे Oppo F17 Pro और Oppo Reno4 Lite का कॉबिंनेशन कहा जा रहा है। इस फोन की लुक और स्पेसिफिकेशन्स इन दोनों स्मार्टफोंस के जैसी ही है। ओपो ए93 लॉन्च के बाद अब खबर आ रही है कि कंपनी ‘ए सीरीज़’ में अब एक सस्ता स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी कर रही है जो इंडिया में OPPO A15 नाम के साथ लॉन्च होगा।
OPPO A15 की जानकारी दरअसल एमएसपी वेबसाइट के जरिये सामने आई है। इस वेबसाइट ने ओपो ए15 नाम के एक नए स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर स्पॉट किया है। अमेज़न पर इस फोन का प्रोडक्ट पेज मिला है जिसपर ‘कमिंग सून’ लिखा है। ओपो की ओर से हालांकि अभी तक OPPO A15 के बारे में कोई भी डिटेल नहीं दी गई है लेकिन अमेज़न की लिस्टिंग से साफ हो गया है कि यह फोन अब बेहद जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है।

अमेज़न इंडिया पर बने OPPO A15 के प्रोडक्ट पेज पर इस फोन की फोटो का भी यूज़ किया गया है जिससे लॉन्च से पहले ही ओपो ए15 की लुक और डिजाईन का खुलासा हो गया है। फोटो में फोन का बैक पैनल दिखाया गया है जिसपर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप बना है। यह सेटअप पैनल के उपरी दाईं ओर स्क्वायर शेप में स्थित है। ऐसा ही डिजाईन पिछले दिनों लॉन्च हुए Realme Narzo 20 में देखने को मिला था। ओपो ए15 के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है तथा दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर व पावर बटन और बाएं पैनल पर सिम स्लॉट लगा है।
OPPO A33
हाल ही में इंडोनेशिया में लॉन्च हुए ओपो ए33 की बात करें तो इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड 6.5 इंच की एचडी+ टीएफटी एलसीडी पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। एंडरॉयड 10 आधारित कलरओएस 7.2 के साथ यह फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट पर रन करता है। दिया गया है। इंडोनिशयन मार्केट में यह फोन 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

OPPO A33 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का पोर्टरेट लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला ही 8 मेगापिक्सल का पंच-होल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। डुअल सिम, 4जी वोएलटीई, 3.5एमएम जैक और अन्स बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही यह फोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और 18वॉट फास्ट चर्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है।




















