
Motorola ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार में अपनी ‘मोटो ई’ सीरीज़ के तहत Moto E7 Plus स्मार्टफोन लॉन्च किया था। 5,000एमएएच और 48एमपी क्वॉड कैमरे के साथ लैस यह मोबाइल फोन सिर्फ 9,499 रुपये की शुरूआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। वहीं अब लगता है कि मोटोरोला इसी सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी कर रही है जिसे Moto E7 नाम के साथ लाया जाएगा। मोटोरोला ने हालांकि अभी तक इस डिवाईस के लॉन्च की जानकारी नहीं दी है लेकिन मोटो ई7 ऑफिशियल होने से पहले ही एक शॉपिंग साइट पर फुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट हो गया है।
Moto E7 स्मार्टफोन दरअसल एक कैनेडियन रिटेलर साइट पर लिस्ट हुआ था। हालांकि इस लिस्टिंग को एक गलती ही माना गया है लेकिन इस चूक के चलते लॉन्च से पहले ही मोटोरोला मोटो ई7 की फुल स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है। फोन की फोटो व फीचर्स के साथ ही इस साइट पर फोन की कीमत का भी खुलासा किया था। इस लिस्टिंग के सामने आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि मोटोरोला कंपनी अब मोटो ई7 स्मार्टफोन को बाजार में उतारने में ज्यादा देर नहीं करेगी।
Moto E7
मोटोरोला मोटो ई7 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लिस्टिंग के अनुसार यह स्मार्टफोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा जो 1520 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2 इंच की एचडी+ मैक्स विज़न डिसप्ले सपोर्ट करेगा। फोन में ‘यू’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन दी जाएगी जिसमें चारों ओर बेजल्स मौजूद रहेंगे। इस फोन का डायमेंशन159.8 x 76.6 x 8.7mm और वज़न 181.2ग्राम बताया गया है। यह भी पढ़ें : OPPO A15 इंडिया में लॉन्च, इस सस्ते फोन में है 4230एमएएच बैटरी, 13एमपी कैमरा और 3जीबी रैम
Moto E7 स्मार्टफोन के कैमरा सेग्मेंट की बात करें तो यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जो बैक पैनल पर वर्टिकल शेप में दिया जाएगा। लिस्टिंग के मुताबिक इस कैमरा सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा तथा 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मौजूद रहेगा। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटो ई7 में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात लिस्टिंग में सामने आई है।
Motorola Moto E7 को इस लिस्टिंग में 2 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है जिसके साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। मोटो ई7 4जी एलटीई से लैस होगा जिसमें 3.5एमएम जैक भी दिया गया है। मोटोरोला का यह फोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा तथा पावर बैकअप के लिए इस डिवाईस में 3,550एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात कही गई है। यह भी पढ़ें : 6 कैमरे, 6GB रैम और 4500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुए ये दो धांसू स्मार्टफोन, Xiaomi-Realme को देंगे चुनौती
मोटो ई7 को लिस्टिंग में एंडरॉयड 10 ओएस से लैस बताया गया है। यहां फोन में मौजूद चिपसेट की जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन लीक्स में माना जा रहा है कि मोटोरोला अपने इस सस्ते स्मार्टफोन को 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर से लैस कर क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर लॉन्च करेगी। बहरहाल Moto E7 इंडियन मार्केट में कब तक लॉन्च होगा, इस जानकारी के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।

















