OPPO A15 इंडिया में लॉन्च, इस सस्ते फोन में है 4230एमएएच बैटरी, 13एमपी कैमरा और 3जीबी रैम

Join Us icon

OPPO ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन OPPO A15 लॉन्च कर दिया है। ‘ए सीरीज़’ में शामिल हुए इस फोन को लो बजट में उतारा गया है जिसकी कीमत 10,990 रुपये है। ओपो ए15 को इंडियन मार्केट में ऑफिशियल करते हुए कंपनी ने फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स से तो पर्दा उठा दिया है लेकिन OPPO A15 की सेल डेट की जानकारी के लिए अभी इंतजार करना होगा। उम्मीद है कि यह फोन ऑनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।

OPPO A15

ओपो ए15 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 3डी कर्व्ड बॉडी डिजाईन पर बना है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.52 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। ओपो ने अपने फोन की स्क्रीन को आई कंफर्ट फीचर से लैस किया है जो अधिक यूज़ के दौरान आंखों को सुरक्षित रखता है। ओपो ए15 का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89 प्रतिशत का है तथा फोन की थिकनेस सिर्फ 7.9एमएम की है।

oppo-a15-launched-in-india-at-price-rs-10990-full-specs-feature-sale-offer

OPPO A15 को एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो कलरओएस 7.2 के साथ काम करता। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो पी35 चिपसेट दिया गया है। इंडियन मार्केट में ओपो ए15 स्मार्टफोन 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : 6 कैमरे और स्लीक डिजाइन के साथ आया धांसू Oppo Reno 4F स्मार्टफोन, Xiaomi को देगा चुनौती

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो OPPO A15 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता जो फोन के बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर स्क्वायर शेप में स्थित है। इस सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके अलावा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के​ लिए यह फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

oppo a15 launched in india at price rs 10990 full specs feature sale offer

OPPO A15 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए ओपो ए15 में 4,230एमएएच की बैटरी दी गई है। ओपो ए15 स्मार्टफोन को 10,990 रुपये की कीमत पर Dynamic Black और Mystery Blue कलर में खरीदा जा सकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here