आज सेल के लिए उपलब्ध होगा वनप्लस 3टी 128जीबी

Join Us icon

वर्ष 2016 के अंतिम महीने में वनप्लस ने अपना स्मार्टफोन वनप्लस 3टी लॉन्च किया था। भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स ने इस फोन को इतना पसंद किया था कि अपनी पहली सेल के कुछ ही समय में यह आउट आॅफ स्टॉक हो गया था। भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स के लिए कंपनी की ओर से एक बार फिर इस फोन की सेल शुरू की जा रही है। इस बार वनप्लस 3टी का 128जीबी वाला गनमेटल वेरिएंट अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए जा रहा है। आज से शुरू हुआ यह सेल 25 फरवरी तक चलेगा।

वनप्लस 3टी गनमेटल के 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को कंपनी द्वारा 34,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए लिस्ट किया गया है। यह फोन कल 17 फरवरी को सुबह 10 बजे से रात के 10 बजे तक अमेज़न प्राइम मेंबर्स के लिए सेल के ​लिए उपलब्ध होगा। तथा आगामी 25 फरवरी से इस स्मार्टफोन के अमेज़न इंडिया पर ओपन सेल के लिए लिस्ट कर दिया जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी के इन दो फोन पर अमेज़न इंडिया दे रहा है भारी ​छूट

इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो इसमें 6जीबी रैम मैमोरी उपलब्ध है। वनप्लस 3टी को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर पेश किया गया है जिसमें 2.3गीगाहट्र्ज का कोरयो प्रोसेसर दिया गया है।

13-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ असूस जेनफोन गो, जानें फीचर व स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 5.5-इंच की फुल एचडी आॅप्टिक एमोलेड स्क्रीन है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 कोटेड है। फोन में फोटोग्राफी के लिए 16-मेगापिक्सल का रियर 16-मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।