सिर्फ 8,999 रुपये में लॉन्च हुआ 5200एमएएच बैटरी, 4 जीबी रैम और 6.78 इंच डिसप्ले वाला यह शानदार स्मार्टफोन

Join Us icon

Infinix ने इस महीने की शुरूआत में ही भारतीय बाजार में अपनी ‘हॉट सीरीज़’ का विस्तार करते हुए Infinix Hot 10 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह फोन 5200एमएएच बैटरी और क्वॉड कैमरे के साथ आया था जिसने सिर्फ 9,999 रुपये की कीमत पर एंट्री ली थी। शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस स्मार्टफोन को अब और भी सस्ता करते हुए कंपनी ने इनफिनिक्स हॉट 10 का एक और नया वेरिएंट मार्केट में उतार दिया है। यह नया वेरिएंट महज़ 8,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Infinix Hot 10 के इस नए वेरिएंट को कंपनी द्वारा 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। आने वाली 29 अक्टूबर से यह नया वेरिएंट शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा, जहां से Ocean Wave, Amber Red, Obsidian Black और Moonlight Jade कलर में खरीदा जा सकेगा। वहीं बाजार में पहले से मौजूद इनफिनिक्स हॉट 10 का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये की कीमत पर खरीद के लिए उपलब्ध है।

Infinix Hot 10

इनफिनिक्स हॉट 10 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है। यह फोन 1640 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.78 इंच की बड़ी एचडी+ टीएफटी एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन के उपरी बाईं ओर सेल्फी कैमरे से लैस पंच-होल मौजूद है तथा इस फोन को स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.5 प्रतिशत का है।

Infinix Hot 10 launch in india with 4 gb ram 5200mah battery price at rs 8999 sale

Infinix Hot 10 को एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है जो एक्सओएस 7.0 पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो जी70 चिपसेट दिया गया है। नए वेरिएंट की एंट्री के बाद इस फोन को 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज तथा 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज पर खरीदा जा सकता है। इन दोनों वेरिएंट्स में फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : सिर्फ 5,499 रुपये में लॉन्च हुआ 2 जीबी रैम वाला यह सस्ता स्मार्टफोन

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो इनफिनिक्स हॉट 10 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.85 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और एक एआई लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह इनफिनिक्स फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Infinix Hot 10 launch in india with 4 gb ram 5200mah battery price at rs 8999 sale

Infinix Hot 10 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक के साथ ही फोन के बैक पैनल पर जहां रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इनफिनिक्स हॉट 10 में 5,200एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह बैटरी पावर मैराथन टेक्नोलॉजी से लैस है जो बैटरी लाइफ 25 प्रतिशत तक बढ़ाती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here