Oppo लाया दुनिया का सबसे अनोखा फोन, स्क्रीन को कर सकेंगे छोटा-बड़ा

Join Us icon

इनोवेशन के मामले में स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां काफी समय से नए-नए एक्सपेरिमेंट्स करती आ रही हैं। इन्हीं एक्सपेरिमेंट्स का नतीजा है कि आज हम कई अनोखे फोन्स को देख सकते हैं, जिनमें पॉप-अप कैमरा, फोल्डेबल डिसप्ले और बैजल-लैस स्क्रीन जैसे डिवाइस शामिल हैं। हालांकि, अब तक कई कंपनियां ऐसे डिसप्ले वाले स्मार्टफोन्स ला चुकी हैं। वहीं, अब चीनी की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने एक ऐसे नए फोन को पेश किया है, जिससे कंपनी डिस्प्ले इनोवेशन में एक कदम और आगे बढ़ गई है। कंपनी ने रोलेबल डिस्प्ले वाला कॉन्सेप्ट फोन Oppo X 2021 को पेश किया है। यह रोलेबल डिस्प्ले वाला दुनिया का पहला फोन है और सिंगल टच से इसके डिसप्ले का साइज बदला जा सकता है।

Oppo ने Inno Day 2020 इवेंट के दौरान Oppo X 2021 को पेश किया है। इसमें दी गई यूनीक एक्सटेंड वाली स्क्रीन की मदद से फोन का डिसप्ले छोटा या बड़ा किया जा सकेगा। कंपनी का कहना है कि रोलेबल कॉन्सेप्ट टेक्नॉलजी वाले इस डिवाइस का डिसप्ले साइज 6.7 इंच से बढ़ाकर 7.4 इंच किया जा सकता है। साथ ही फोल्डेबल फोन्स की तरह इसके डिसप्ले पर कोई क्रीज नहीं दिखाई देगी। इसे भी पढ़ें: 5,000mAh बैटरी और 6GB रैम के साथ आया Oppo K7x 5G, जानें क्या है प्राइस
oppo-x-2021

ओपो एक्स 2021 डिसप्ले को सपोर्ट करने के लिए पहले कभी नहीं देखा गया कंघी जैसा काम करने वाला मैकेनिज्म देखा गया है। कंपनी ने अपने इस कॉन्सेप्ट फोन के लिए लिए कुल 122 पेटेंट्स फाइल किए थे, जिनमें से 12 का इस्तेमाल केवल स्क्रॉल मकैनिज्म के लिए किया जा चुका है।

oppo-x-2021-2

रोलेबल डिसप्ले के पीछे सॉलिड सपॉर्ट स्ट्रक्चर दिया गया है। कंपनी ने फोन में स्पेशल 2 इन 1 प्लेट डिजाइन का इस्तेमाल किया है जो कि डिसप्ले के छोटे या बड़े होने के लिए उसे सपॉर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: 5,000एमएएच बैटरी, ट्रिपल कैमरा और 90हर्ट्ज़ पंच-होल डिसप्ले वाला सस्ता स्मार्टफोन OPPO A33 इंडिया में लॉन्च
oppo-x-2021-4

OPPO का कहना है कि कंपनी ने यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष ध्यान दिया है कि Oppo X 2021 की स्क्रीन अच्छी तरह से संरक्षित रहे। फोन की मोटाई केवल 0.1 मिमी की है। कंपनी ने अडिशनल प्रटेक्शन के लिए कस्टम मेड लैमिनेशन भी डिसप्ले पर ऐड किया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here