
लंबेे समय तक चर्चाओं में रहने के बाद अब लगता है कि Samsung का Galaxy M02 स्मार्टफोन जल्द ही इंडिया में एंट्री लेने वाला है। बीते दिनों में यह फोन कई सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट हो चुका है जहां से फोन की कुछ न कुछ डिटेल मिलती रही है। लेकिन अब कंपनी की ओर से सैमसंग गैलेक्सी एम02 को सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है जिससे यह साफ हो गया है कि आने वाले दिनो में Samsung Galaxy M02 स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च हो जाएगा।
Samsung इंडिया की वेबसाइट पर दरअसल Galaxy M02 का सपोर्ट पेज लाईव कर दिया गया है। यहां पर फोन SM-M025F मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। सर्टिफिकेशन्स साइट पर भी गैलेक्सी एम02 को इसी मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड किया गया था। कंपनी ने हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि गैलेक्सी एम02 किस तारीख पर लॉन्च किया जाएगा, लेकिन सपोर्ट पेज लाईव होने के बाद यह साफ हो गया है कि Samsung Galaxy M02 अब जल्द ही इंडियन मार्केट में एंट्री ले लेगा।

Samsung Galaxy A02s
हाल ही में पेश हुए गैलेक्सी ए02एस की बात करें तो इसे 720 x 1500 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ टीएफटी इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड ओएस आधारित है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है। कंपनी ने गैलेक्सी ए02एस में मौजूद चिपसेट से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन उम्मीद है कि मार्केट में यह फोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट के साथ सेल के लिए उपलब्ध होगा। इंटरनेशनल मार्केट में इस फोन को 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है। यह भी पढ़ें : इंडिया का सबसे अफॉर्डेबल 5जी फोन Motorola Moto G 5G सिर्फ 20,999 रुपये में हुआ लॉन्च
सैमसंग गैलेक्सी ए02एस में मौजूद फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए गैलेक्सी ए02 में एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy A02s डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह गैलेक्सी ए02एस स्मार्टफोन 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। सैमसंग का यह फोन आने वाले दिनों में Black और White कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।





















