
Reliance Jio काफी समय से इंडिया के टेलीकॉम बाजार में टॉप पोजिशन पर कायम है। कंपनी इसी पोजिशन को बनाए रखने के लिए समय-समय पर ऐसे रिचार्ज पैक लॉन्च करती रहती है जो ग्राहकों को लुभा सकें। वहीं, कंपनी के पास हर दिन 2 जीबी डाटा देने वाले कई किफायती प्रीपेड प्लान मौजूद हैं। अगर इन प्लान की कीमत की बात करें तो कंपनी 249 रुपये से 2,599 रुपये के बीच कई प्रीपेड प्लान ऑफर करती है जो यूजर्स को डेली 2जीबी डाटा देती है। आज हम आपको जियो के डेली 2GB डाटा वाले सबसे किफायती प्लान यानी 249 रुपये रिचार्ज पैक के बारे में जानकारी देने वाले हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ।
249 रुपये वाले जियो रिचार्ज प्लान की बात करें तो इसमें यूजर्स को पूरे 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। वहीं, इस पैक में हर दिन 2 जीबी डेटा मिलता है। यानी कुल 56 जीबी हाई-स्पीड डाटा दिया जाता है। हर दिन मिलने वाले डाटा के खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। इसका मतलब है कि आपको अनलिमिटेड डाटा का लाभ इस प्लान में मिलेगा। इसे भी पढ़ें: JioPhone अब होगा और भी महंगा, रिलायंस जियो बढ़ाने वाली है फोन का दाम, यह होगा नया प्राइस

वहीं, वॉइस कॉलिंग की तो जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड जबकि नॉन-जियो नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 FUP मिनट्स दिए जाते हैं। साथ ही ग्राहक हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त भेज सकते हैं। इसके अलावा जियो ऐप्स की मेंबरशिप भी फ्री में मिलती है।
बता दें कि हाल ही में एक खबर सामने आई थी, जिसके अनुसार ट्राई की ओर से 8 टेलीकॉम कंपनियों पर कुल 35 करोड़ रुपये का फाइन लगाया गया है। इनमें BSNL, Reliance Jio, Airtel, VI यानि Vodafone Idea, MTNL, Tata Teleservices, Videocon और Quadrant Teleservices जैसे नाम शामिल है जिन्हें दंड भुगतना पड़ेगा। इसे भी पढ़ें: Jio के 504GB डाटा प्लान्स में जानें क्या है खास और कितना पड़ रहा सस्ता

खबर के बारे में विस्तार से बताएं तो इन सभी कंपनियों पर आरोप है कि इन्होंने अपने नेटवर्क के उन यूजर्स की डिटेल साइबर क्रिमिनल्स को इस्तेमाल करने की परमिश दे दी थी जो अपने फोन पर डिजिटल पेमेंट करने के लिए वॉलेट ऐप्स का यूज़ करते हैं। ये डिटेल्स यूज़ करते हुए इंटरनेट पर धोखाधड़ी करने वाले लोगों ने मोबाइल यूजर्स के नंबर पर फेक एसएमएस भेजने शुरू कर दिए थे, जिसे साइबर अपराध की श्रेणी में रखा जाता है। ट्राई का कहना है कि इन टेलिकॉम कंपनियों ने टेलिकॉम कमर्शल कम्युनिकेशन कस्टमर प्रीफरेंस रेगुलेशन का उल्लंघन किया है।





















