
मोबाइल मार्केट में तेजी से लॉन्च किए जा रहे सस्ते 5G फोन्स में जल्द ही सैमसंग के एक नए फोन का नाम जुड़ने वाला है। उम्मीद की जा रही है कि सैमसंग इंडिया में अगले साल के मिड में Samsung Galaxy A22 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। इंडियन मार्केट के साथ ही यह फोन अन्य दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों में भी पेश किया जा सकता है। इस फोन के खास होने की अहम वजह यह है कि डिवाइस भविष्य में सबसे किफायती 5जी हैंडसेट में से एक में होगा। सैमसंग गैलेक्सी ए22 5जी फोन को कंपनी द्वारा लॉन्च किए जा चुके Galaxy A21 के सक्सेसर के तौर पर देखा जा रा है।
नए साल यानी 2021 में सैमसंग मार्केट में पहले से मौजूद सस्ते 5G फोन्स को कड़ी चुनौती पेश करने की तैयारी करता दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं कुछ समय पहले लीक सामने आया था कि कंपनी Galaxy A32 5G फोन को मार्केट में उतार सकती है, जिसकी कीमत कथित सैमसंग गैलेक्सी ए22 5जी की तुलना में थोड़ी ज्यादा हो सकती है। इसे भी पढ़ें: Exclusive: लॉन्च से पहले सामने आई Samsung Galaxy S21, S21+ और S21 Ultra की कीमत
कोरियन पब्लिकेशन Daum.net की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि Samsung Galaxy A22 5G को साल 2021 के सेकेंड हाफ में लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी ए22 5जी की कीमत KRW 200,000 (लगभग 13,300 रुपए) हो सकती है।
Samsung Galaxy A32 5G
Samsung Galaxy A32 5G के नाम से ही पता चलता है कि यह सैमसंग का 5जी कनेक्टिविटी से लैस स्मार्टफोन होगा जो ‘गैलेक्सी ए’ सीरीज़ के तहत पेश किया जाएगा। गैलेक्सी ए32 5जी की जानकारी गैलेक्सीक्लब वेबसाइट के जरिये सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग अपने नए 5जी फोन पर काम शुरू हो चुकी है और Galaxy A32 5G डेवलेपमेंट की शुरूआती स्टेज पर है। लीक के अनुसार गैलेक्सी ए32 5जी के जरिये सैमसंग कंपनी 5जी डिवाईसेज़ को कम कीमत पर लाने का प्रयास कर रही है। इसे भी पढ़ें: Samsung के ये स्मार्टफोन साल 2021 में होंगे लाॅन्च
गैलेक्सी ए32 5जी को लेकर इस रिपोर्ट में कहा गया है कि यह सैमसंग का 5जी सपोर्ट वाला बजट स्मार्टफोन होगा। इस फोन का मॉडल नंबर रिपोर्ट में SM-A326 बताया गया है। लीक के अनुसार Samsung Galaxy A32 5G में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर भी मौजूद रहेगा। हालांकि फोन के कितने कैमरा सेंसर होंगे यह अभी साफ नहीं हो पाया है। याद दिला दें कि पिछले दिनों Samsung Galaxy A42 5G भी 5,000एमएएच बैटरी के साथ देखा गया था।


















