
Samsung ने आज इंडिया में अपना पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए ‘गैलेक्सी एम’ सीरीज़ में नया स्मार्टफोन जोड़ा है। कंपनी की ओर से यह नया डिवाईस Samsung Galaxy M02s नाम के साथ लाॅन्च किया गया है जिसने लो बजट में एंट्री ली है। सैमसंग गैलेक्सी एम02 को 8,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर भारतीय बाजार में उतारा गया है जो आर्कषक लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ ऑनलाईन शाॅपिंग साइट अमेज़न इंडिया और ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Samsung Galaxy M02s
सैमसंग गैलेक्सी एम02एस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.5 इंच की एचडी+ इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के तीन ओर जहां बेहद ही मामूली से बेजल्स दिए गए हैं वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट मौजूद है।

Samsung Galaxy M02s को एंडराॅयड 10 ओएस पर लाॅन्च किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वाॅलकाॅम के स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर काम करता है। इंडियन मार्केट में इस फोन को दो वेरिएंट्स में लाॅन्च किया गया है। फोन के बेस वेरिएंट जहां 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट मे 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट्स में मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S सीरीज़: जिसने 10 सालों में बदल दी फोन की दुनिया, देखें इनोवेशन की कहानी
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एम02एस ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए सैमसंग का यह नया स्मार्टफोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy M02s एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए इस फोन में फेस अनलाॅक फीचर मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी एम02एस 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। इंडिया में फोन के 3 जीबी रैम $ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये में लाॅन्च किया गया है तथा 4 जीबी रैम $ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये में बाजार में उतारा गया है। यह स्मार्टफोन Black, Blue और Red कलर में सेल के लिए उपलब्ध रहेगा।





















