Samsung Galaxy A32 5G का सपोर्ट पेज हुआ लाइव, मार्केट में धमाल मचाने जल्द करेगा एंट्री

Join Us icon

91mobiles ने कुछ समय पहले ही सैमसंग गैलेक्सी ए32 के रियर पैनल की एक्सक्लूसिव लाइव इमेज साझा की थीं। हलांकि, Samsung Galaxy A32 5G को लेकर काफी समय से जानकारियां सामने आ रही हैं। अब तक फोन को कई सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया जा चुका है। वहीं, अब सैमसंग गैलेक्सी ए32 5जी का सपोर्ट पेज सैमसंग यूके और आईरलैंड की ऑफिशियल वेबसाइट पर मॉडल नंबर M-A326B/DS के साथ लाइव हो गया है। इस लिस्टिंग को सबसे पहले टेक वेबसाइट MySmartPrice ने स्पॉट किया है। लेकिन, इसमें भी फोन के बारे में सिर्फ डुअल सिम सपोर्ट के अलावा कोई और जानकारी सामने नहीं आई है।

इस लिस्टिंग से साफ हो गया कि फोन कुछ ही समय में लॉन्च हो जाएगा। लेकिन, अब तक सामने आई लीक्स और जानकारियों के बल पर हम Samsung Galaxy A32 5G ते स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते हैं। इस फोन के अलावा Samsung Galaxy A32 4G, Galaxy A52 4G, और Galaxy F62 को बीआईएस सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। इसे भी पढ़ें: पावरफुल फोन Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71 हुए बेहद सस्ते, जानें अब कितना है प्राइस

डिजाइन

91मोबाइल्स को मिली तस्वीरों में देखा गया था कि फोन में USB टाइप सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक बॉटम में होगा। इसके अलावा फोन के रियर में क्वाड कैमरा रेक्टेंगुलर मॉड्यूल में आएगा जो कि एलईडी फ्लैश से लैस होगा। लाइव इमेज फोन के बैटरी स्लॉट की जगह भी दिखाई गई है। एक पैनल इमेज में ‘A32 4G LTE’ लिखा है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि फोन का 5जी मॉडल भी आएगा।

samsung-phones-bis

इसके अलावा Samsung Galaxy A32 रेंडर्स के अनुसार फोन में इनफिनिटी-यू डिसप्ले और स्लिम बेजल होंगे। फोन के राइट साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर और वॉल्यूम रॉकर बटन दिया जाएगा। फोन को कंपनी द्वारा कलर में पेश किया जाएगा। इसके अलावा डिवाइस और भी दूसरे कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। रेंडर्स में सामने आया है कि फोन के बॉटम में USB Type-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक के साथ स्पीकर ग्रिल होगा। इसे भी पढ़ें: लाखों के iPhone और Samsung के फोन बनते हैं हजारों में, जानें कैसे

स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलेक्सी A32 का साइज 164.2 मिमी x 76.1 मिमी x 9.1 मिमी होगा। इतना ही नहीं इसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो 5G मॉडल मीडियाटेक डाइमेंशन 720 SoC, 15W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट और एंडरॉयड 11 OS आउट ऑफ द बॉक्स के साथ शिप होगा। सैमसंग गैलेक्सी A32 5G की कीमत EUR 299 (लगभग 26,900 रुपये) के आसपास बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here