
सैमसंग (Samsung) ने भारत में पिछले हफ्ते ही बजट सेगमेंट में एक धांसू स्मार्टफोन Samsung Galaxy M02s लॉन्च किया है। वहीं, इस फोन के आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि कंपनी Samsung Galaxy M02 और Galaxy A02 नाम के दो नए सस्ते फोन्स को जल्द ही पेश कर सकती है। दरअसल, काफी समय से फोन को कई सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया जा चुका है। हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी एम02 को BIS सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ था। वहीं, स्मार्टफोन Wi-Fi certification पर भी देखा गया था। अब सैमसंग Galaxy M02 और Galaxy A02 को Bluetooth SIG वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है।
वेबसाइट पर मल्टीपल मॉडल के साथ दो डिवाइस लिस्ट हैं, जिनमे SM-A022F_DS, SM-M022M_DS, और SM-M022F_DS शामिल हैं। इससे साफ है कि फोन डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आएंगे। हालांकि, ब्लूटूथ SIG वेबसाइट पर सैमसंग गैलेक्सी M02 और गैलेक्सी A02 के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं दी है। इसे भी पढ़ें: Samsung का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy A32 हुआ लाॅन्च, देखें क्या है इस फोन की ताकत

सिर्फ इतना सामने आया है कि फोन ब्लूटूथ 5.0 के साथ आएंगे। हालांकि, अब नाम और मॉडल संख्या की पुष्टि हो गई है, यह दो बजट स्मार्टफ़ोन के आधिकारिक होने से बहुत दूर नहीं हैं। हम उम्मीद करते हैं कि दोनों डिवाइस भारत में लॉन्च होंगे।
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी M02 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट, 3 जीबी रैम और एंड्रॉइड 10 शामिल हो सकता है। याद दिला दें कि, सैमसंग गैलेक्सी M02s स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट के साथ पेश किया गया था। इसके अलावा फोन 6.5 इंच की एचडी+ इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: 15,991 रुपये सस्ते मिल रहे हैं Samsung Galaxy S20 सीरीज़ के स्मार्टफोन, जानें कब, कहां और कैसे खरीदें
फोन के बेस वेरिएंट जहां 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट मे 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट्स में मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एम02एस ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए सैमसंग का यह नया स्मार्टफोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी एम02एस 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है।





















