लॉन्च हुआ दुनिया का पहला स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट वाला पावरफुल 5G फोन Motorola Edge S

Join Us icon

Motorola ने ‘ऐज़ सीरीज़’ में अपने नए और पावरफुल स्मार्टफोन Motorola Edge S को आखिरकार लॉन्च कर दिया है। काफी समय से इस डिवाइस के बारे में लीक्स सामने आ रहे थे, जिनपर आज पूरी तरह से विराम लग गया है। कंपनी ने एक वर्चुअल ईवेंट का आयोजन कर इसे टेक मंच पर पेश किया है। फिलहाल स्मार्टफोन चीनी बाजार में लाॅन्च किया गया है जो आने वाले दिनों में विश्व के अन्य बाजारों में दस्तक दे सकता है। हालांकि, इसका खुलासा कंपनी ने अभी नहीं किया है। वहीं, इस हैंडसेट से पहले कंपनी Edge-सीरीज में Motorola Edge और Motorola Edge+ को लॉन्च कर चुकी है।

इस डिवाइस का रियर पैन कर्व्ड है और इसमें ऐज-टू-ऐज डिसप्ले दी गई है। फ्रंट पर दो होल-पंच कटआउट देखने को मिलेंगे। वहीं, रियर पर चार सेंसर मौजूद है। इसके अलावा यह पहला फोन है जो कि क्वालकॉम के बिल्कुल नए स्नैपड्रैगन 870 5G फ्लैगशिप चिपसेट के साथ आया है।

दमदार कैमरा

मोटोरोला स्मार्टफोन के रियर पर चार सेंसर मौजूद हैं, जिसमें तीन कैमरे और एक टीओएफ सेंसर शामिल है। सेटपअ में 64MP प्राइमरी सेंसर, 16MP वाइड-एंगल लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 16MP का प्राइमरी और 8MP का वाइड-एंगल फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी दिया गया है। कुल मिलाकर फोन में 5 कैमरे दिए गए हैं। इसे भी पढ़ें: लॉन्च से पहले Motorola Nio की लाइव इमेज हुई लीक, 6 कैमरे और पवारफुल बैटरी के साथ करेगा एंट्री
motorola-edge-s-launched-image

फ्लैगशिप प्रोसेसर

Motorola Edge S 5G फोन को क्वाॅलकाॅम द्वारा पिछले हफ्ते ही पेश किए गए लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 870 के साथ लाॅन्च किया गया है। अरर बात करें Qualcomm Snapdragon 870 SoC कीतो यह कंपनी के मौजूदा फ्लैगशिप Snapdragon 865 Plus चिपसेट का एक एडवांस वर्जन है।

स्नैपड्रैगन 870 में sub-6 GHz और mmWave पर 5G स्मार्टफोन काम करता और ये ultra-intuitive AI से लैस हैं। मोबाइल गेमिंग के दीवानों के लिए यह प्रोसेसर काफी शानदार है।

motorola-edge-s-new

पावरफुल बैटरी

Motorola Edge S में 5,000mAh की बैटरी है और यह 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन IP52 स्पलैश प्रतिरोध से लैस है। वहीं, डिवाइस में 3.5 मिमी हेड फोन्स जैक और एक चार्जर, प्रीइंस्टॉल्ड स्क्रीन प्रोटेक्टर, केबल और एक केस मिलता है। इसे भी पढ़ें: 2021 की शुरुआत में Motorola का धमाका, लॉन्च किए चार नए स्मार्टफोन्स, इन खूबियों से हैं लैस

motorola-edge-s-battery

डिसप्ले

मोटोरोला एज एस में 90 इंच रिफ्रेश रेट, एचडीआर 10 सपोर्ट और 21: 9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 6.7 इंच एफएचडी + (2520 × 1800) एलसीडी डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन में 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

कीमत

चीन में मोटोरोला एज S के 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 22,500 रुपये) है। वहीं, फोन के 8GB + 128GB और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत क्रमशः CNY 2,399 (लगभग 27,000 रुपये) और CNY 2,799 (लगभग 31,600 रुपये) है। स्मार्टफोन एमराल्ड रयुको और अर्ली सनी कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। फिलहाल फोन प्री-ऑर्डर के लिए मौजूद है और इसकी पहली सेल 3 फरवरी को होगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here