कम कीमत में आ रहा नया iPhone!, ढेरों नए फीचर्स से होगा लैस

Join Us icon

प्रीमियम फोन बनाने वाली टेक कंपनी एप्पल ने पिछले साल कम कीमत में iPhone SE 2020 को लॉन्च कर सबको चौंका दिया था। कम कीमत में एप्पल का फोन मिलना लाखों एप्पल फैन्स के लिए उस सपने का सच होने जैसा था जो कई वर्षों से देखा जा रहा था। इस डिवाइस के आने के कुछ समय बाद ही इस बात चर्चा शुरू हो गई थी कि कंपनी एक और आईफोन एसई मॉडल पर काम कर रही है जिसे iPhone SE Plus के नाम से जाना जाएगा। वहीं, अब इस आईफोन के डिटेल्स सामने आनी शुरू हो गई हैं।

@Aaple_lab नाम के एक टिपस्टर ने iPhone SE प्लस के प्रमुख फीचर्स और कीमत को लेकर जानकारी दी है। फोन की कीमत लगभग 499 डॉलर (लगभग 36,300 रुपये) होने की उम्मीद है, जो कि आईफोन एसई (2020) के लॉन्च कीमत से $100 अधिक है। एक रेंडर लीक में यह सामने आया था कि डिस्प्ले के ऊपर एक वाइड नॉच और सिंगल रियर कैमरा दिखाई देगा। टिपस्टर का दावा है कि फोन ब्लैक, रेड और व्हाइट कलर विकल्पों में लॉन्च हो सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स

iPhone SE प्लस में 6.1-इंच IPS डिसप्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें Apple A13 बायोनिक या Apple A14 बायोनिक चिप दी जा सकती है। वहीं, फोन का रियर कैमरा 12-मेगापिक्सल का iSight सेंसर स्पोर्ट के साथ आ सकता है।

वहीं, सेल्फी कैमरा के तौर पर फोन में 7-मेगापिक्सल रिजोल्यूशन सेंसर दिया जा सकता है। कैमरा फीचर्स में छह पोर्ट्रेट लाइट इफेक्ट्स, OIS और स्मार्ट HDR 3 शामिल होंगे। साथ ही फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए डिवाइस IP67 रेटिंग पर आएंगा।

iPhone SE 3

कुछ समय पहले जानकारी सामने आई थी कि कंपनी अपकमिंग स्मार्टफोन iPhone SE 3 पर काम कर रही है, फेमस एप्पल ऐनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने इस बात को लेकर दावा किया है कि कंपनी इस मॉडल को अगले साल की पहले क्वार्टर तक पेश नहीं करेगी। हालांकि, रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है कि iPhone 12 सीरीज की तरह ही अगले साल भी iPhone 13 सीरीज में चार मॉडल्स को पेश किया जाएगा।

iPhone SE 3 की स्पेसिफिकेशन

रिपोर्ट में बताया गया था कि आईफोन एसई 3 स्मार्टफोन में 6.06-इंच की बड़ी डिसप्ले हो सकती है। इसके अलावा फोन 5जी नेटवर्क सपॉर्ट के साथ आएगा। इतना ही नहीं इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा और टच आईडी फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जा सकता है। हालांकि टच आईडी की प्लेसमेंट को लेकर कोई जानकारी नहीं है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here