
Infinix का नाम उन ब्रांड्स में शुमार है जो कम कीमत पर शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस स्मार्टफोन लेकर आता है। अपनी इसी खूबी को बरकरार रखते हुए इनफिनिक्स कंपनी अब भारत में एक और नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। इनफिनिक्स ने अपने इस आगामी स्मार्टफोन को Xclub पर एक वीडियो के जरिये टीज़ कर दिया है। वीडियो में ‘5’ नंबर को हाईलाईट किया गया है, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि यह स्मार्टफोन Infinix Smart 5 नाम के साथ इंडियन मार्केट में एंट्री लेगा।
Infinix Smart 5 के नाम को लेकर कंपनी ने हालांकि अभी तक कोई सफाई नहीं दी है। लेकिन वीडियो में ‘5’ नंबर को टीज़ किए जाने के बाद माना जा रहा है कि पिछले साल इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुआ इनफिनिक्सल स्मार्ट 5 मोबाइल फोन अब भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाने वाला है। उम्मीद की जा रही है कि फरवरी शुरू होते ही कंपनी Infinix Smart 5 को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीज़ कर देगी और फिर जल्द ही इस फोन को इंडियन मार्केट में उतार दिया जाएगा।

Infinix Smart 5
गौरतलब है कि इनफिनिक्सल स्मार्ट 5 को पिछले साल नाइजीरिया में लॉन्च किया जा चुका है। फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इनफिनिक्स स्मार्ट 5 वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है जिसमें 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। नाइजीरिया में यह फोन एंडरॉयड 10 के ‘गो’ एडिशन पर लॉन्च हुआ था जो आक्टाकोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम पर रन करता है। यह भी पढ़ें : लॉन्च से पहले जाने POCO M3 में क्या होगा खास, 6जीबी रैम से लेकर 6,000एमएएच बैटरी तक सबकुछ
Infinix Smart 5 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ दो अन्य 2 मेगापिक्सल लेंस दिए गए हैं। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इनफिनिक्स स्मार्ट 5 स्मार्टफोन 4जी वोएलटीई और डुअल सिम सपोर्ट करता है जिसके साथ बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।

इनफिनिक्स स्मार्ट 5 को लेकर कहा गया है कि इंडिया में यह स्मार्टफोन 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है जो लो बजट सेग्मेंट में ही एंट्री लेगा। Infinix Smart 5 किस दिन भारत में लॉन्च किया जाएगा यह जानकारी मिलते ही जल्द ही पाठकों को अपडेट किया जाएगा। उम्मीद है कि इनफिनिक्स स्मार्ट 5 शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।




















