
OPPO ने पिछले साल दिसंबर में अपने लो बजट स्मार्टफोन OPPO A15s को लॉन्च किया था। वॉटर ड्रॉ़प नॉच डिसप्ले और 4230mAh बैटरी से लैस इस स्मार्टफोन को सिर्फ एक ही वेरिएंट (4GB रैम व 64GB स्टोरेज) में उतारा गया था। लेकिन, नए साल में कंपनी ने इस फोन को ज्यादा ताकत प्रदान करते हुए 4GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज में पेश कर दिया है। 91मोबाइल्स को ऑफलाइन सोर्स द्वारा इस बात की एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि कंपनी ने ओपो ए15एस के ताकतवर वेरिएंट को इंडिया में पेश कर दिया है। फिलहाल, फोन कंपनी की ऑफिशियल साइट पर लिस्ट नहीं है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि डिवाइस जल्द ही ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएगा।
कीमत
Oppo A15s के 4GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,490 रुपए है। वहीं, 4GB रैम व 128GB वेरिएंट को कंपनी ने अब 12,490 रुपए में पेश किया है। फिलहाल हमारे पास फोन की उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं है। इसे भी पढ़ें: 6GB रैम और 5,000mAh बैटरी के साथ आया 5G फोन OPPO A55, जानें क्या है खासियत
स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो नए स्टोरेज वेरिएंट में फीचर्स सभी पुराने वाले ही हैं। Oppo A15s में 6.52-इंच वाला स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 89 प्रतिशत के साथ 720p एलसीडी डिसप्ले दिया गया है। साथ ही स्मार्टफोन को ताकत प्रदान करने के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक पी35 प्रोसेसर है। हैंडसेट में प्रोसेसर को पावर देने के लिए 4जीबी की रैम के साथ 64जीबी/128जीबी की स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को अभी भी माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में रियर पर स्वायर शेप वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इस सेटअप में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंग कैमरा रियर मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Oppo A15s में 8MP का कैमरा नॉच के अंदर दिया गया है। इसे भी पढ़ें: OPPO F19 और F19 Pro की इंडिया में एंट्री के खुले दरवाजे!, जानें कब होंगे लॉन्च
पावर बैकअप के लिए Oppo A15s में 4230mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10वॉट के साथ आती है। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 के साथ कलरओएस 7.2 की स्किन पर काम करता है। वहीं, ओपो ए15एस के बैक पर फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।




















