
Samsung ने पिछले महीने ही टेक मंच पर अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए Samsung Galaxy A32 5G स्मार्टफोन पेश किया था। ‘गैलेक्सी ए’ सीरीज़ में आया यह मोबाइल फोन सैमसंग का अभी तक का सबसे सस्ता 5जी फोन है। ग्लोबल वेबसाइट के जरिये फोन को ऑफिशियल करने के बाद अब सैमसंग आधिकारिक तौर पर इस फोन को बिक्री के लिए उपलब्ध करा रही है। Samsung Galaxy A32 5G की सेल स्पेन में शुरू हो गई है जो आने वाले दिनों में विश्व के अन्य बाजारों समेत इंडिया में भी उपलब्ध होगा। स्पेन में फोन की कीमत €279 यानि 24,500 रुपये के करीब है।
डिसप्ले व डिजाईन
Samsung Galaxy A32 को इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले पर लाॅन्च किया गया है जिसमें स्क्रीन के तीन किनारें बेजल लेस हैं और नीचे की ओर हल्का सा बाॅडी पार्ट दिया गया है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ टीएफटी डिसप्ले सपोर्ट करता है। सैमसंग गैलेक्सी ए32 5जी का डायमेंशन 76.1 x 164.2 x 9.1एमएम है और फोन का वज़न 205 ग्राम है। इस फोन ने Awesome Black, Awesome White, Awesome Blue और Awesome Violet कलर में एंट्री ली है।
प्रोससिंग पावर
सैमसंग गैलेक्सी ए32 5जी को एंडराॅयड के लेटेस्ट ओएस पर लाॅन्च किया गया है जो सैमसंग वन यूजर इंटरफेस के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2गीगाहर्ट्ज़ क्लाॅक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का डायमनसिटी 720 चिपसेट दिया गया है। गौरतलब है कि मीडियाटेक का यह चिपसेट 5जी नेटवर्क सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें: 2021 में Samsung फोन मचाएंगे तहलका, देखें पूरी लिस्ट
रैम व स्टोरेज
Samsung Galaxy A32 को कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर तीन रैम वेरिएंट्स में लिस्ट किया गया था, जिनमें 4 जीबी रैम, 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम शामिल थे। वहीं स्पेन में यह फोन 4 जीबी रैम मैमोरी पर लाॅन्च हुआ है जिसके साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी
सैमसंग गैलेक्सी ए32 5जी स्मार्टफोन क्वाॅड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए गैलेक्सी ए32 में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें: लेनोवो भी ला रही है चीनी कंपनियों की टक्कर में नया और सस्ता स्मार्टफोन Lenovo K13, यह होगी स्पेसिफिकेशन
सिक्योरिटी व पावर
Samsung Galaxy A32 स्मार्टफोन बेसिक कनेक्टिविटी से लैस है जिसमें सिक्योरिटी के लिए साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है। वहीं यह फोन फेस अनलाॅक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए32 5जी को 5,000एमएएच बैटरी से लैस किया गया है जो 18वाॅट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।




















