Samsung Galaxy A52 में होगा 8GB रैम और 64MP कैमरा, लॉन्च से पहले जानें फोन के अहम फीचर्स

Join Us icon

Samsung अपनी गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज़ के नए स्मार्टफोंस पर काम कर रही है जिन्हें Samsung Galaxy A52 और Samsung Galaxy A72 नाम के साथ बाजार में लाया जाएगा। ये दोनों स्मार्टफोंस विभिन्न लीक्स में सामने आते रहे हैं जिनमें अलग-अलग स्पेसिफिकेशन्स व फीचर्स की जानकारी मिली है। वहीं अब एक ताजा लीक में लाॅन्च से पहले ही सैमसंग गैलेक्सी ए52 स्मार्टफोन की कीमत भी सामने आ गई है जिसके साथ फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है।

कीमत आई सामने

Samsung Galaxy A52 से जुड़े नए लीक में बताया गया है कि सैमसंग इस स्मार्टफोन के दो माॅडल बाजार में उतारेगी जिनमें एक 4G सपोर्ट करेगा तथा दूसरा 5G पर काम करेगा। सैमसंग गैलेक्सी ए52 के 4जी माॅडल की कीमत इस लीक में बताई गई है जो भारतीय करंसी अनुसार 29,000 रुपये के करीब है। इसी तरह लीक के अनुसार फोन के 5जी माॅडल को में लाॅन्च किया जाएगा जो इंडियन करंसी अनुसार 34,900 रुपये के करीब होगी। लीक की मानें तो यह फोन मार्च महीने में वियतनाम में लाॅन्च होगा।

Samsung Galaxy A52 specs features price leaked before launch

स्पेसिफिकेशन्स मिलेगी ऐसी

Samsung Galaxy A52 को लेकर बताया गया है कि कंपनी इसे 6.5 इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले पर लाॅन्च करेगी जो 90हर्ट्ज रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। लीक की मानें तो फोन के 4G माॅडल को जहां क्वाॅलकाॅम के स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट पर लाॅन्च किया जाएगा वहीं 5G माॅडल में क्वाॅलकाॅम का स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट देखने को मिलेगा। ये दोनों ही माॅडल एंडराॅयड 11 पर लाॅन्च होंगे जो वन यूआई 3.1 के साथ काम करेगा। यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy M62 कंपनी की इंडियन साइट पर लिस्ट, जल्द होगा भारत में लाॅन्च

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए52 में क्वाॅड रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की बात सामने आई है। लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर सपोर्ट करेगा जिसके साथ 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होगा तथा अन्य दो सेंसर 5 मेगापिक्सल के दिए जाएंगे। सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है।

Samsung Galaxy A52 specs features price leaked before launch

Samsung Galaxy A52 को आई67 रेटिड बताया गया है जो इसे धूल व पानी से बचाएगी। लीक की मानें तो यह फोन 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम पर लाॅन्च होगा जिनमें 128 जीबी इंटरनल मैमोरी और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। वहीं पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी ए52 में 25वाॅट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,500एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है। लीक के अनुसार यह फोन black, blue, lavender और white कलर में बाजार में एंट्री लेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here