जेडटीई का बजट फोन नुबिया एन1 लाईट हुआ प्रदर्शित

Join Us icon

विश्व का पहला 5जी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी जेडटीई ने मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस 2017 में अपना बजट स्मार्टफोन नुबिया एन1 लाईट पेश किया है। जेडटीई का यह नया फोन पिछले साल लॉन्च हुए नुबिया एन 1 का ही वर्जन है। 0.3 सेकेंड की अनलॉकिंग क्षमता वाला फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन की सबसे बड़ी खासियत माना जा रहा है।

शाओमी ने उतारा कम कीमत का एंडरॉयड फोन रेडमी 4एक्स

नुबिया एन1 लाईट के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो यह फोन 5.5-इंच की एचडी आईपीएसस डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो आधारित है जो क्वॉड-कोर 64बिट मीडियाटेक प्रोसेसर पर कार्य करेगा।

nubia-n1-lite-1

इस फोन में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है तथा फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सिंगल एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

64जीबी मैमोरी और सर्ज एस1 चिपसेट पर लॉन्च हुआ शाओमी मी5 सी

कनेक्टिविटी आॅप्शन्स के तौर पर इसमें 4जी एलटीई, डुअल सिम, वाईफाई, ब्लूटूथ और जीपीएस उपलब्ध है। यह फोन 3,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 11,500 रुपये के मूल्य पर लॉन्च किया है, जो जल्द ही भारत में सेल के लिए उपलब्ध होगा।